मुंबई। INCA Awards 2026: इंडियन नेशनल सिने एकेडमी ने अपने पहले अवॉर्ड समारोह के विजेताओं का एलान कर दिया है, जिसमें धुरंधर और सैयारा ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स हासिल किये हैं।
धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि आदित्य धर बेस्ट डायरेक्टर घोषित किये गये। आदित्य की पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम को हक के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया जाएगा। विक्की कौशल की छावा बेस्ट फिल्म घोषित की गई।
बताते चलें कि धुरंधर को कुल 17 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस मिले थे, जिसमें से फिल्म ने 5 अवॉर्ड्स जीते हैं। मलयालम फिल्म लोकाह- चैप्टर 1 चंद्रा को 15 नॉमिनेशंस मिले थे, जिसमें से 3 ही जीत सकी। इस फिल्म के लिए कल्याणी प्रियदर्शन को बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया।
कांतारा 2, छावा और सैयारा को 13-13 कैटेगरीज में नॉमिनेशंस मिले थे। कांतारा 2 ने 7, छावा ने 2 और सैयारा ने 4 कैटेगरीज में जीत दर्ज की।
16 अप्रैल को प्रदान किये जाएंगे अवॉर्ड्स
सभी विजेताओं को 16 अप्रैल को मुंबई में होने वाले समारोह में पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। अवॉर्ड समारोह का आयोजन नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटगर में होगा। समारोह को करण जौहर और राणा दग्गूबटी होस्ट करेंगे।
इंका अवॉर्ड्स की चार प्रमुख कैटेगरीज (बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म) में 12 भाषाओं के विजेताओं की लिस्ट इस प्रकार है:


अन्य कैटेगरीज के विजेता
उपरोक्त चार मुख्य कैटेगरीज के अलावा अन्य सहयोगी और तकनीकी कैटेगरीज के विजेताओं का चुनाव सभी भाषाओं की फिल्मों के आधार पर किया गया है, यानी इन कैटेगरीज में सभी 12 भाषाओं की फिल्मों ने कॉम्पीट किया है। इनकी लिस्ट इस प्रकार है:
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सरत कुमार (3 बीएचके)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सिमरन मंगेशकर (सितारे जमीन पर)
- बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल- रेवंत (संक्रांतिकी वस्तुनाम)
- बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- गुलशन देवैया (कांतारा चैप्टर-1 अ लेजेंड)

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- शाजी कुमार (थुडारम)
- बेस्ट कास्टिंग- मुकेश छाबड़ा (धुरंधर)
- बेस्ट स्टोरी एंड स्क्रीनप्ले- बशारत पीर, नीरज घेवान, सुमित रॉय (होमबाउंड)
- बेस्ट वीएफएक्स- पीपुल मीडिया. फैक्ट्री वीएफएक्स, डेक्कन ड्रीम्स (मिराई)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- विनेश बांगलान (कांतारा चैप्टर 1 अ लेजेंड)
- बेस्ट एडिटर- शिवकुमार पनिकर (धुरंधर)

- बेस्ट डेब्यू एक्टर- अहान पांडेय (सैयारा)
- बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस- रिया शिबु (सरवम माया)
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- कीर्तिस्वरण (डूड), राम जगदीश (कोर्ट- स्टेट वर्सेज नोबडी)
- बेस्ड डेब्यू प्रोड्यूसर- मेनिफेस्ट फिल्म्स, जय व्यास प्रोडक्शन, सोल सल्ट्रा, नीम ट्री एंटरटेनमेंट, आरडी ब्रदर्स (लालो- श्री कृष्ण सदा सहाय)

- बेस्ट म्यूजिक एल्बम- सैयारा (मिथुन, सचेत-परम्परा, ऋषभ कांत, तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्लाह, अरसलान निजामी)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा (तुम हो तो- सैयारा)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल श्रेया घोषाल (सैयारा रिप्राइज- सैयारा)
- बेस्ट बैकग्राउंड स्टोर- शाश्वत सचदेव (धुरंधर)

- बेस्ट डांस कोरियोग्राफी- सैंडी मास्टर (कुली)
- बेस्ट फाइट कोरियोग्राफी- टोडोर लेजारोव (कांतारा चैप्टर 1 अ लेजेंड)
- बेस्ट कॉस्ट्यूम- शीतल इकबाल शर्मा (छावा)

इंका अवॉर्ड्स का यह पहला चैप्टर है। इंडियन नेशनल सिने एकेडमी का गठन पिछले साल किया गया था, जिसमें 12 भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्रीज एक मंच पर आई हैं। इन सभी भाषाओं की फिल्मों, कलाकारों और तकनीशियनों को 25 कैटगरीज में पुरस्कार दिये जाएंगे।

