Jolly LLB 3 Teaser: कोर्ट में मचा कोहराम, जज साहब का बढ़ा बीपी… आमने-सामने आ गये दोनों जॉली एलएलबी!

Jolly LLB 3 teaser out. Photo- screenshot

मुंबई। Jolly LLB 3 Teaser: मंगलवार को अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के प्रमोशंस का टीजर के साथ आगाज हो गया। फिल्म 19 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

जॉली एलएलबी 3 में, पहली दोनों फिल्मों के जॉली एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे, जिससे असमंजस, अफरा-तफरी और बवाल के हालात पैदा होंगे। यही इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म का प्रिमाइस है, जिसे टीजर बखूबी पेश करता है।

आठ साल बाद आ रही तीसरी फिल्म

जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी के जनक निर्देशक सुभाष कपूर हैं। फ्रेंचाइजी में सौरभ शुक्ला जज सुंदर लाल त्रिपाठी का किरदार निभाते हैं, जो दोनों जॉली से परेशान रहते हैं। जॉली एलएलबी 2013 में आई थी, जिसमें अरशद लीड रोल में थे। जॉली एलएलबी 2, 2017 में आई थी। अब तीसरा भाग आठ साल बाद आ रहा है।

अरशद जगदीश त्यागी और अक्षय जगदीश्वर मिश्रा के के किरदार में हैं। अक्षय ने टीजर शेयर करके लिखा- पहली बार कोर्टरूम में दो जॉली। अब होगा कॉमेडी, केओस और क्लेश।

यह भी पढ़ें: Baaghi 4 Teaser: ‘बागी 4’ का हिंसा और खूनखराबे से भरपूर टीजर आउट, ‘एनिमल’ बने संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ

2025 में अक्षय की चौथी फिल्म

जॉली एलएलबी 3 इस साल अक्षय की चौथी रिलीज है। इससे पहले आईं स्काय फोर्स, केसरी चैप्टर 2 और हाउसफुल 5 आ चुकी हैं। गौरतलब है कि चार में से तीन फिल्में फ्रेंचाइजी हैं।

जॉली एलएलबी एस सफल फ्रेंचाइजी रही है और दर्शकों ने भी इसे खूब पसंद किया था। इसलिए, दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

अरशद और अक्षय की जोड़ी इससे पहले 2022 में आई फिल्म बच्चन पांडेय में साथ आ चुकी है, जिसमें अक्षय ने गैंगस्टर और अरशद ने फिल्म कैमरामैन का रोल निभाया था। कृति सेनन फीमेल लीड थीं, जो एक निर्देशक का रोल था। वेलकम टू जंगल में भी अरशद और अक्षय लीड स्टार कास्ट का हिस्सा हैं।