Jolly LLB 3 Teaser Date: जज साहब ने तो अपना सिर धुन लिया… दो जॉली से मिलने के लिए क्या आप हैं तैयार, देखें Video

Jolly LLB 3 teaser soon to release. Photo- YouTube

मुंबई। Jolly LLB 3 Teaser Date:अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 साल के दूसरे हाफ की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और अक्सर सोशल मीडिया में जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा छिड़ जाती है।

सौरभ शुक्ला ने किया टीजर का एलान

उत्साह की वजह हैं अक्षय और अरशद। जो फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में साथ आ रहे हैं। अब फिल्म की रिलीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को टीजर की रिलीज डेट की घोषणा फिल्म में जज सुंदर लाल त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले सौरभ शुक्ला ने मजेदार वीडियो के साथ की।

इस वीडियो में सौरभ, दोनों जॉली जगदीश त्यागी और जगदीश्वर मिश्रा के बारे में बताते हैं कि किस तरह पहले जगदीश त्यागी और फिर जगदीश्वर मिश्रा ने उनकी नाक में दम किया था। जज साहब परेशान हैं कि अब क्या होगा?

यह भी पढ़ें: August Movies In Cinemas: सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, वॉर, 2 से परम सुंदरी तक… अगस्त में आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट

कब आएगा Jolly LLB 3 का टीजर?

जॉली एलएलबी 3 का टीजर 12 अगस्त को आ रहा है। इसके साथ ही प्रमोशन का आधिकारिक तौर पर श्रीगणेश हो जाएगा। फिल्म सितम्बर में रिलीज होने वाली है।

सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2013 अरशद वारसी के साथ हुई थी। फिल्म में उन्होंने मेरठ के ऐसे वकील जगदीश त्यागी का रोल निभाया था, जिसकी अंग्रेजी बहुत कमजोर है। फिल्म की कहानी एक हाइ प्रोफाइल हिट एंड रन केस पर आधारित थी। बमन ईरानी ने एक नामी वकील का रोल निभाया था। अमृता राव फीमेल लीड थीं।

इसका सीक्वल 2017 में आया, जिसमें अक्षय कुमार लखनऊ के वकील जगदीश्वर त्यागी बने, जो एक फेक एनकाउंटर का केस लड़ती है। इस फिल्म में अक्षय के सामने अन्नू कपूर अपोजिट पक्ष के वकील बने थे। हुमा कुरैशी फीमेल लीड थीं।

दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं, मगर आज भी पहली फिल्म और अरशद के अभिनय को याद किया जाता है।

पहली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद जॉली एलएलबी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हो सकती है। फैंस को इंतजार है यह जानने का कि तीसरी फिल्म में कैसे दोनों जॉली को साथ लाया गया है।