मुंबई। Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: दिबाकर बनर्जी निर्देशित खोसला का घोसला हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल है। अनुपम खेर, बमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीन डबास, किरन जुनेजा, तारा शर्मा और विनय पाठक अभिनीत फिल्म आज भी पूरे चाव से देखी जाती है।
दिल्ली में भू-माफिया और बिल्डर्स की गुंडागर्दी को दिखाने वाली इस फिल्म का अब सीक्वल आ रहा है, जिसकी रिलीज डेट गुरुवार को जारी की गई।
28 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
टी-सीरीज और तांडव फिल्म्स निर्मित खोसला का घोसला 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत भगिया ने किया है। प्रशांत, बदतमीज दिल और जमनापार जैसी वेब सीरीजों के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने मैडॉक फिल्म्स के लिए रूमी की शराफत फिल्म का निर्देशन किया है, जो फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है। उन्होंने मारुति, एचडीएफसी बैंक और मैक्स बूपा जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन फिल्में भी बनाई हैं।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge Trailer: हिंदुस्तान लिखेगा पाकिस्तान का मुस्तकबिल, आ गया साल का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर

खोसला का घोसला 2 एक बार फिर नई मुसीबत का सामना करेगी। हालांकि, कहानी की डिटेल्स अभी जारी नहीं की गई हैं। मगर, इतना तय है कि फिल्म में जमकर ट्विस्ट्स और टर्न्स के साथ कॉमेडी होगी।
खोसला का घोसला 2 में रवि किशन की एंट्री
अच्छी बात यह है कि फिल्म की ओरिजिनल स्टार कास्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और सारे कलाकार अपने-अपने किरदारों को निभाएंगे। इनके अलावा जो नये कलाकार फिल्म से जुड़े हैं, उनमें रवि किशन, दिव्या खोसला, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिशा खान शामिल हैं।
खोसला का घोसला 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ दिबाकर ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले अपर मिडिल क्लास रिटायर्ड कमर किशोर खोसला के परिवार को केंद्र में रखकर दिखाई गई थी। कमल किशोर के किरदार में अनुपम खेर थे।
प्रवीन डबास और रणवीर शौरी उनके बेटे थे, जबकि किरण जुनेजा पत्नी सुधा खोसला के रोल में थीं। तारा शर्मा ने प्रवीनन डबास की गर्लफ्रेंड तारा शर्मा का रोल निभाया था। विनय पाठक ट्रैवल एजेंट के रोल में थे। बमन ईरानी ने किशन खुराना नाम के भू-माफिया का रोल प्ले किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। वक्त के साथ इसने कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया था।

