Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

The Most Awaited Bollywood Movies in 2026. Photo- Instagram

मुंबई। Most Awaited Bollywood Films in 2026: साल 2025 की विदाई धुरंधर के धुआंधार बिजनेस के साथ होगी। भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों में शामिल धुरंधर का दूसरा भाग 2026 में आएगा, जिससे उम्मीद की जा रही है कि सिनेमा का इतिहास नये सिरे से लिखा जा सकता है।

हालांकि, अगले साल कई फिल्में हैं, जिनके बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने की अपेक्षा की जा रही है। आइए, साल गुजरने से पहले जानते हैं 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों के बारे में।

बॉर्डर 2

  • रिलीज डेट: 23 जनवरी 2026
  • कलाकार: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह आदि।
  • निर्देशक: अनुराग सिंह

क्यों है हाइप: 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर का सीक्वल, जो देशभक्ति और युद्ध ड्रामा पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: Movies This Friday in Cinemas: क्रिसमस पर रिलीज हो रहीं इन फिल्मों के साथ 2025 कहेगा अलविदा! पढ़ें पूरी लिस्ट

मर्दानी 3

  • रिलीज डेट: 30 जनवरी 2026
  • कलाकार: रानी मुखर्जी, जानकी बोदीवाला।
  • निर्देशक: अभिराज मिनावाला

क्यों है हाइप: क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट, जहां रानी एक बहादुर पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं।

ओ रोमियो

  • अपेक्षित रिलीज डेट: 13 फरवरी
  • कलाकार: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर आदि।
  • निर्देशक: विशाल भारद्वाज

क्यों है हाइप: विशाल और शाहिद कपूर की वापसी। शाहिद और तृप्ति की फ्रेश जोड़ी। विशाल के निर्देशन में नाना पाटेकर का अभिनय।

धुरंधर 2

  • रिलीज डेट: 19 मार्च
  • कलाकार: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन आदि।
  • निर्देशक: आदित्य धर

क्यों है हाइप: धुरंधर की कामयाबी और चर्चा ने इसके सीक्वल के लिए हाइप बढ़ा दी है और अब यह 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में है।

भूत बंगला

  • रिलीज डेट: 2 अप्रैल 2026
  • कलाकार: अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल आदि।
  • निर्देशक: प्रियदर्शन

क्यों है हाइप: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी में वापसी इसकी हाइप का मुख्य कारण है। इन दोनों ने हिंदी सिनेमा में हेराफेरी, भूल भुलैया समेत कई यादगार फिल्में दी हैं।

आवारापन 2

  • रिलीज डेट: 3 अप्रैल 2026
  • कलाकार: इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी आदि।
  • निर्देशक: नितिन कक्कड़

क्यों है हाइप: अवारापन इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म मानी जाती है। इसके सीक्वल की घोषणा ने फैंस को एक्साइट कर दिया है। इस साल इमरान के जन्मदिन पर फिल्म के सीक्वल की घोषणा हुई थी।

अल्फा

  • रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026
  • कलाकार: आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल आदि।
  • निर्देशक: शिव रवैल

क्यों है हाइप: YRF स्पाई यूनिवर्स की फीमेल-लीड एक्शन थ्रिलर, स्टंट्स और एडवेंचर से भरपूर।

बैटल ऑफ गलवान

  • अपेक्षित रिलीज डेट: 17 अप्रैल 2026
  • कलाकार: सलमान खान, चित्रांगदा सिंह
  • निर्देशक: अपूर्व लखिया

क्यों है हाइप: सिकंदर के डिबेकल के बाद सलमान खान की पर्दे पर वापसी। चीन से झड़प की घटना से प्रेरित फिल्म में सलमान सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। 27 दिसम्बर 2025 को 60 साल का होने के बाद यह उनकी पहली रिलीज फिल्म होगी।

लव एंड वॉर

  • अपेक्षित रिलीज डेट: अगस्त 2026
  • कलाकार: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल आदि।
  • निर्देशक: संजय लीला भंसाली

क्यों है हाइप: इस फिल्म के जरिए रणबीर भंसाली के साथ वापसी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से उन्होंने डेब्यू किया था। विक्की, भंसाली के साथ पहली बार काम कर रहे हैं। रणबीर और विक्की संजू में एक साथ काम कर चुके हैं, जो 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी।

रणबीर की पिछली फिल्म एनिमल ने 500 करोड़ और विक्की की पिछली फिल्म छावा ने 600 करोड़ से ज्यादा बिजनेस किया है। फिल्म पहले आज यानी क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी। इसके बाद 2026 में मार्च के महीने में रिलीज होने की खबर आई थी।

दृष्यम 3

  • रिलीज डेट: 2 अक्टूबर 2026
  • कलाकार: अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता आदि।
  • निर्देशक: अभिषेक पाठक

क्यों है हाइप: पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरा पार्ट में दर्शक देखना चाहते हैं, आखिर शातिर विजय सलगांवकर किस नई मुश्किल का सामना करेगा और अपने परिवार को इससे कैसे बचाएगा।

रामायण (पार्ट 1)

  • रिलीज डेट: दिवाली 2026 (6 नवंबर)
  • कलाकार: रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दूबे आदि।
  • निर्देशक: नितेश तिवारी

क्यों है हाइप: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म, रामायण महाकाव्य पर आधारित, वीएफएक्स और स्टार कास्ट के साथ।

किंग

  • अपेक्षित रिलीज डेट: 2026
  • कलाकार: शाह रुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर आदि।
  • निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद

क्यों है हाइप: एक्शन-थ्रिलर। शाह रुख और उनकी बेटी सुहाना की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी। शाह रुख का टीजर में लुक। पठान के बाद शाह रुख और सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी की वापसी।

इन फिल्मों का भी रहेगा इंतजार

इन फिल्मों के अलावा 2026 में कुछ और फिल्में हैं, जिनके लिए दर्शक उत्साहित रहेंगे। इनमें धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस (1 जनवरी), अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल, सनी देओल की गबरू और लाहौर 1947, सिद्धार्थ मल्होत्रा की सुपरनेचुरल थ्रिलर वन, कार्तिक आर्यन की नागजिला और मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की शक्ति शालिनी का भी दर्शकों को इंतजार रहेगा। शक्ति शालिनी में सैयारा से स्टार बनीं अनीत पड्डा लीड रोल में हैं।

(Story updated after some release date shift)