मुंबई। Oscars 2026: रविवार शाम हॉलीवुड में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस बार नई कैटेगरी कास्टिंग जोड़ी गई थी, जिसके तहत फिल्म में कास्टिंग करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर को सम्मानित किया जाता है।
कास्टिंग के लिए पहला पुरस्कार जीतने का मौका कैसेंड्रा कुलकुंडिस को मिला, जिन्होंने वन बैटल आफ्टर एनादर के लिए यह अवॉर्ड जीता। कास्टिंग कैटेगरी जुड़ने से अब दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर्स के मन में अब ऑस्कर जीतने की आस जाग गई है।
मुकेश छाबड़ा ने जताई खुशी
हिंदी सिनेमा का लोकप्रिय कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी इनमें शामिल हैं, जिन्होंने ऑस्कर्स में यह कैटेगरी शुरू होने पर अपनी खुशी जाहिर की। मुकेश ने एक्स पर एक नोट लिखकर अपने जज्बात बयां किये। उन्होंने लिखा-
सच कहूं तो मैं बहुत खुश हूं। मैं अपनी खुशी बयां भी नहीं कर सकता। सालों से मैं इस पल की बाट जोह रहा था। कास्टिंग डायरेक्टर्स को एकेडमी अवॉर्ड्स देने का मतलब है, उनकी एहमियत को पहचान देना। कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने पहला बेस्टा कास्टिंग डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता है। कास्टिंग करने वाले हम सभी के लिए यह ऐतिहासिक पल है।
मुझे उम्मीद है कि इससे लोगों की आंखें खुलेंगी और कास्टिंग के पेशे को वो सम्मान देंगे, जिसके वो हकदार हैं। हम सबको इस पल का जश्न मनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Winners List: ‘वन बैटल आफ्टर एनादर’ बेस्ट पिक्चर, माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकली बेस्ट एक्ट्रेस

बता दें मुकेश छाबड़ा हिंदी सिनेमा के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर हैं, जिन्होंने कई फिल्मों को अपनी कास्टिंग से समृद्ध किया है। इनमें धुरंधर भी शामिल है, जो 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इसके अलावा मुकेश फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। उन्होंने एक फिल्म डायरेक्ट भी की है।
वन बैटल आफ्टर एनादर ने जीते 6 अवॉर्ड्स
वन बैटल आफ्टर साल 2025 की सेलिब्रेटेड फिल्म है, जिसमें लियोनार्दो डिकैप्रियो ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लियोनार्दो खुद बेस्टर एक्टर कैटेगरी में नामांकित थे। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशंस मिले थे और 6 पुरस्कार जीते।

