Sunny Deol in Ramayana: हनुमान जयंती पर रिलीज होगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, सनी देओल के किरदार से उठेगा पर्दा?

Sunny Deol's first glimpse as Hanuman. Photo- X

मुंबई। Sunny Deol As Hanuman in Ramayana: इसमें कोई शक नहीं कि धुरंधर द रिवेंज के बाद रामायण इस साल की दूसरी सबसे बड़ी और प्रतीक्षित फिल्म है। दिवाली पर फिल्म का पहला भाग रिलीज होगा।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, इसकी जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब फिल्म की दूसरी ग्लिम्प्स रिलीज होने वाली है, जिसमें उम्मीद की जा रही है कि सनी देओल के किरदार राम भक्त हनुमान की पहली झलके देखने को मिल सकती है।

राम, रावण के बाद हनुमान की पहली झलक?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी स्टार कास्ट है। एनिमल जैसी हिंसा और एल्फा मेल के कॉन्सेप्ट से भरी फिल्म के बाद रणबीर कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसकी पूजा पूरा देश करता है और जो भारतीय संस्कृति की अमिट पहचान हैं, यानी भगवान राम।

रणबीर को मर्यादा पुरुषोत्तम के किरदार में देखने की उत्सुकता सभी में हैं। फिर चाहे उनके फैंस या नहीं। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं, जो रामायण के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और तीसरी सबसे अहम वजह हैं सनी देओल, जो फिल्म में राम भक्त हनुमान के रोल में नजर आएंगे।

40 साल से ज्यादा के करियर में सनी देओल पहली बार किसी मिथोलॉजिकल किरदार में नजर आने वाले हैं। सनी देओल हनुमान बनकर कैसे दिखाई देंगे, इसका इंतजार 2 अप्रैल को खत्म हो सकता है, जब हनुमान जयंती के मौके पर रामायण की दूसरी झलक दर्शकों के बीच पहुंचेगी। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के मौके पर इसकी घोषणा की। इस झलक को रामा नाम दिया गया है।

यह भी पढे़ं: Ramayana First Glimpse: अथ श्री रामायणम् कथा…! भव्य और विशाल है नमित-नितेश की ‘रामायण’, राम और रावण की पहली झलक

इससे पहले 3 जुलाई को फिल्म का पहली ग्लिम्प्स सामने आई थी, जिसमें राम और रावण के किरदारों की झलक दिखाई गई थी।

ग्लोबल ऑडिएंस के लिए रामायण

रामायण का निर्माण वैश्विक दर्शकों के नजरिए से किया जा रहा है, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स का बढ़िया काम देखने को मिलने की उम्मीद है। एआर रहमान के साथ हैंस जिमर फिल्म का संगीत दे रहे हैं। अन्य कलाकारों की बात करें तो साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।