मुंबई। War 2 Box Office 5 Days: यशराज फिल्म्स ने वॉर 2 की रिलीज के पांच दिन बाद आखिरकार कमाई के आंकड़े सोशल मीडिया के जरिए जारी किये हैं, जिसके मुताबिक वॉर 2 ने पांच दिनों में 300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली है।
14 अगस्त को जबरदस्त हाइप के बीच रिलीज हुई फिल्म को वैसी शुरुआत नहीं मिल सकी, जैसी इस स्तर की फिल्मों से की जाती है। फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु और तमिल में भी रिलीज की गई। फिल्म को चार दिनों का हॉलीडे वीकेंड मिला। इसके बावजूद अभी भी 200 करोड़ तक नहीं पहुंच सकी है।
200 करोड़ की दहलीज पर वॉर 2
सोमवार तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें से 240 ग्रॉस देश में और 60.50 करोड़ ग्रॉस ओवरसीज में किया है।
नेट कलेक्शन की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 पांच दिनों में 196.50 करोड़ जुटा चुकी है, जिसमें से हिंदी से 137.50 करोड़ और तेलुगु से 59 करोड़ आये हैं। निर्माताओं ने तमिल वर्जन के आंकड़े जारी नहीं किये हैं।
सभी भाषाओं के कलेक्शंस मिला दें तो वॉर 2 इस साल चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर बन गई है। फिल्म अब 200 करोड़ से सिर्फ 3.50 करोड़ दूर है, जो आज मंगलवार को मिल जाएगा। कम के कम 200 करोड़ कमाने वाली वॉर 2 इस साल की चौथी फिल्म होगी।
- छावा- 600.10 करोड़
- सैयारा- 332 करोड़
- हाउसफुल- 200 करोड़ (लगभग)
- वॉर 2- 196.50 करोड़ (सभी भाषाओं में)
- रेड 2- 178 करोड़
यह भी पढ़ें: Coolie Box Office Day 4: 74 साल की उम्र में रिकॉर्ड बना रहे रजनीकांत, वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के पार पहुंची कुली
यशराज की ओर से जारी किये गये प्रतिदिन कमाई के आंकड़े इस प्रकार हैं:
गुरुवार
Hindi – ₹ 29.00 Cr.
Telugu – ₹ 25.00 Cr.
Total – ₹ 54.00 Cr.
शुक्रवार
Hindi – ₹ 46.00 Cr.
Telugu – ₹ 15.00 Cr.
Total – ₹ 61.00 Cr.
शनिवार
Hindi – ₹ 27.00 Cr.
Telugu – ₹ 9.00 Cr.
Total – ₹ 36.00 Cr.
रविवार
Hindi – ₹ 28.00 Cr.
Telugu – ₹ 8.00 Cr.
Total – ₹ 34.00 Cr.
सोमवार
Hindi – ₹ 7.50 Cr.
Telugu – ₹ 2.00 Cr.
Total – ₹ 9.50 Cr.

