मुंबई। Who Is Kajol’s Daughter In Maa: अपने करियर की पहली माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म में काजोल बेटी को बचाने के लिए एक शैतान से लड़ते हुए नजर आएंगी। फिल्म इसी महीने रिलीज हो रही है और काजोल इन दिनों फिल्म के प्रमोशंस में जुटी हैं।
इस फिल्म में काजोल का किरदार जितना दमदार है, उतना ही अहम है उनकी बेटी का किरदार, जिसे निभा रही हैं खेरीन शर्मा। आज (19 जून) खेरीन का जन्मदिन भी है और काजोल ने अपनी ऑनस्क्रीन बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए नया पोस्टर साझा किया।
इस पोस्टर पर काजोल अपनी बेटी को गोद में उठाये हुए हैं, जो जख्मी और बेहोश है। काजोल ने इसके साथ लिखा- मेरी ऑनस्क्रीन बेटी को जन्मदिन की बधाई। उम्मीद है कि मैं तुम्हें इस साल बचा लूंगी।
Happy birthday to my on-screen daughter….hope I get to save you this year #KherinSharma pic.twitter.com/xPIH2ePcJY
— Kajol (@itsKajolD) June 19, 2025
कौन हैं खेरीन शर्मा (Who Is Kajol’s Daughter In Maa)?
खेरीन शर्मा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी समय से सक्रिय हैं। खेरीन के इंस्टाग्राम एकाउंट पर दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन (2022) और हश हश वेब सीरीज (2022) में काम किया है। उनके 2500 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
खेरीन का यह पहला बड़ा रोल है। मां के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी वो पहुंची थीं।
कब रिलीज होगी MAA?
विशाल फुरिया निर्देशित मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसका निर्माण अजय देवगन ने किया है। यह अजय के माइथोलॉजिकल हॉरर यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत शैतान के साथ हो गई थी। काजोल सलाम वेंकी के बाद बड़े पर्दे पर लौट रही हैं।
संयोग से सलाम वेंकी में भी उन्होंने एक ऐसी मां का रोल निभाया था, जो अपने बीमार बेटे के लिए संघर्ष कर रही है। बेटे के रोल में विशाल जेठवा थे।