Avatar 3 Box Office Day 3: भारत ही नहीं, दुनियाभर में ‘अवतार 2’ से पिछड़ी ‘अवतार 3’, देश में ‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी चुनौती

Avatar 3 box office collection day 3. Photo- X

मुंबई। Avatar 3 Box Office Day 3: ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ लीजेंड्री फिल्ममेकर जेम्स कैमरन की सबसे सफल फ्रेंचाइजी अवतार की तीसरी कड़ी है, जो 19 दिसम्बर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हुई। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज से पहले अनुमान था कि सिनेमाघरों में पहुंचते ही हाहाकार मच जाएगा और बॉक्स ऑफिस के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त होंगे, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

अवतार फायर एंड ऐश ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी की है, मगर पिछली अवतार के मुकाबले कमाई कम रही है। फिल्म की तीसरी किस्त को लेकर उस्साह जरा कम है। हालांकि, जानकारों का यह भी कहना है कि क्रिसमस बीतने के बाद नये साल की छुट्टी में फिल्म रफ्तार पकड़ेगी।

खैर, फिलहाल जानते हैं कि अवतार 3 ने 19-21 दिसम्बर के ओपनिंग वीकेंड में भारत और दुनियाभर में क्या गुल खिलाए।

ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 3090 करोड़ का कलेक्शन

अवतार 3, दर्शकों को तीसरी बार पैंडोरा की दुनिया में लेकर जाती है, जहां सुली परिवार को नए संघर्षों का सामना करना पड़ता है। पहली दो फिल्मों की निरंतरता का पालन करते हुए अवतार फायर एंड ऐश रोमांच के स्तर पर कम नहीं है। हालांकि, समीक्षकों ने फिल्म के दृश्यों और कहानी के दोहराव पर सवाल उठाये।

बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार, मिली-जुली प्रतिक्रियओं के बावजूद अवतार 3 ने ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 345 मिलियन डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसमें घरेलू बाजार (अमेरिका) का हिस्सा 88 मिलियन डॉलर है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार ने 257 मिलियन डॉलर जोड़े हैं। गौरतलब ह कि फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार से आया है।

2025 की हाइएस्ट आइमैक्स ओपनिंग

फिल्म ने अपने पहले दिन 36.5 मिलियन डॉलर की कमाई की और प्रीव्यू से 12 मिलियन डॉलर जुटाए। आईमैक्स फॉर्मेट में इसने दुनियाभर में 43.6 मिलियन डॉलर का योगदान दिया, जो 2025 की सबसे बड़ी आईमैक्स ओपनिंग है।

फ्रेंचाइजी की दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

अवतार 3, ओपनिंग कलेक्शंस की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग अभी भी अवतार 2 है। घरेलू (अमेरिका) स्तर पर, 3800 थिएटर्स में रिलीज फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार से आया है, जो फ्रैंचाइजी की वैश्विक अपील को दर्शाता है।

अवतार फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों के साथ तुलना करने पर अवतार 3 का प्रदर्शन दिलचस्प है। पहली अवतार (2009) ने अपने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बाजार में 77 मिलियन डॉलर कमाए थे, जबकि वैश्विक स्तर पर लगभग 242 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

फिल्मघरेलू ओपनिंग ग्लोबल ओपनिंग
अवतार (2009)$77 मिलियन (लगभग ₹689 करोड़) $242 (लगभग ₹2000 करोड़)
अवतार: द वे ऑफ वॉटर (2022)$134 मिलियन (लगभग ₹1200 करोड़)$435 (लगभग ₹3900 करोड़)
अवतार: फायर एंड ऐश (2025)$88 मिलियन (लगभग ₹788 करोड़)$345 (लगभग ₹3090 करोड़)

इसके मुकाबले, ‘फायर एंड ऐश’ ने घरेलू बाजार में 14% अधिक कमाई की है, जबकि वैश्विक स्तर पर 42% की वृद्धि दिखाई। दूसरी फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (2022) ने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बाजार में 134 मिलियन डॉलर जुटाए। वैश्विक स्तर पर 435 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

‘फायर एंड ऐश’ की तुलना में यह घरेलू बाजार में 52% अधिक था, जबकि ग्लोबल कलेक्शंस में लगभग 27% की कमी आई।

भारत में कैसा रहा ओपनिंग वीकेंड?

अवतार 3 यहां अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है। देश में अवतार फायर एंड ऐश को बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का सामना करना पड़ रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और ओपनिंग वीकेंड में 580 करोड़ के आसपास जुटा चुकी है।

अवतार फायर एंड ऐश की रफ्तार भारत में भी अवतार द वे ऑफ वॉटर के मुकाबले धीमी है और ओपनिंग वीकेंड में 66.65 करोड़ रुपये ही जुटा सकी है, जबकि अवतार 2 ने इस अवधि में 127 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Day 17: रविवार को ‘धुरंधर’ ने निकाल दिया धुआं, ध्रुव राठी के वीडियो पर बहस के बीच छप्परफाड़ कमाई