Avatar Fire And Ash Box Office Day 1: ‘अवतार 2’ के मुकाबले कम, पर साल 2025 की बेस्ट हॉलीवुड ओपनिंग, ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा खेल?

Avatar Fire And Ash box office collection day 1. Photo- X

मुंबई। Avatar Fire And Ash Box Office Day 1: आखिरकार, जेम्स कैमरून की अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश (अवतार 3) 19 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। भारत में फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2डी, 3डी और आइमैक्स फॉर्मेट में रिलीज की गई है।

फिल्म ने भारत में शानदार ओपनिंग ली है, मगर अवतार फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म अवतार वे ऑफ वाटर के मुकाबले बेहद कम रही है। हालांकि, इस साल भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में यह साल की बेस्ट ओपनिंग है।

अर्ली इस्टीमेट्स के मुताबिक, अवतार 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में लगभग 20 करोड़ नेट कलेक्शन पहले दिन किया है। इसने मिशन इम्पोसिबल द फाइनल रेकनिंग, द कॉन्ज्युरिंग और जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ जैसी फ्रेंचाइजी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

  • अवतार फायर एंड ऐश- 20 करोड़*
  • मिशन इम्पोसिबल- द फाइनल रेकनिंग- 18.89 करोड़
  • द कॉन्ज्युरिंग- लास्ट राइट्स- 16.90 करोड़
  • डीमन स्लेयर- 11.30 करोड़
  • जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ- 9.25 करोड़
  • सुपरमैन- 7.20 करोड़
  • एफ वन- द मूवी- 5.36 करोड़
  • फाइनल डेस्टिनेशन- ब्लडलाइंस- 4.25 करोड़
  • थंडरबोल्ट्स- 4 करोड़
  • हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन- 2.34 करोड़

यह भी पढ़ें: Christmas 2025 Releases: पीछे हटी ‘इक्कीस’! अब क्रिसमस पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के सामने ‘धुरंधर’, ‘अवतार 3’ और ‘एनाकोंडा’

अवतार 3 की ओपनिंग अवतार 2 से भी कम रही है। 2022 में आई अवतार वे ऑफ वाटर ने भारत में 40 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। भारत में किसी हॉलीवुड फिल्म की यह दूसरी बेस्ट ओपनिंग है। पहले स्थान पर 2019 में आई एवेंजर्स एंडगेम है, जिसने 53.10 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन पहले दिन किया था।

हालांकि, अवतार 3, भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में सातवीं हाइएस्ट ओपनिंग बन गई है।

फिल्मओपनिंग कलेक्शन (करोड़)
1. एवेंजर्स एंडगेम (2019)53.10
2. अवतार द वे ऑफ वॉटर 202240
3. स्पाइडर-मैन- नो वे होम (2021)32.67
4. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)31.30
5. डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस (2022)28.35
6. डेडपूल एंड वुल्वरीन (2024)21
7. अवतार फायर एंड ऐश20 करोड़*
8. मिशन इम्पोसिबल द फाइनल रेकनिंग (2025)18.89
9. थॉर लव एंड थंडर (2022)18.20
10. द कॉन्ज्युिंग लास्ट राइट्स (2025)16.90

रिव्यूज ने बिगाड़ा खेल?

अवतार 3 भले ही साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म थी, मगर इसे अच्छे रिव्यूज नहीं मिले। ज्यादातर, समीक्षकों ने फिल्म को लम्बा और रिपीटेड बताया। कुछ ने दावा किया कि फ्रेंचाइजी की यह सबसे कमजोर फिल्म है, जिसमें कुछ नयापन नहीं है। जेम्स कैमरून जो दुनिया पहली दो फिल्मों में दिखा चुके हैं, उसी तो तीसरे में रिपीट किया है। फिल्म विजुअली अपीलिंग है, मगर कहानी के स्तर पर कमजोर रही।

भारी पड़ी धुरंधर

अवतार फायर एंड ऐश की ओपनिंग पर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का भी असर माना जा रहा है, जो तीसरे हफ्ते में चल रही है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और अभी भी मजबूत चल रही है। एक्शन स्पाइ थ्रिलर को लेकर लोगों की दीवानगी कम नहीं हो रही है। फिल्म की मजबूत पकड़ को देखते हुए सिनेमाघर भी इसे प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसका असर अवतार 3 पर पड़ा है।

हालांकि, अभी शुरुआत है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म अगर कमाल दिखा पाती है तो लम्बा सफर तय कर सकती है।