Border 2 Box Office Day 12: दूसरे वीकेंड के बाद ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में भारी गिरावट, सिंगल डिजिट में पहुंचे कलेक्शंस

Border 2 box office collection 12 days. Photo- Film Team

मुंबई। Border 2 Box Office Day 12: सनी देओल की ताजा फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है। दूसरे वीकेंड में ठीकठाक रफ्तार पकड़ने के बाद दूसरे सोमवार को फिल्म एकदम धड़ाम हो गई। मंगलवार को भी कलेक्शंस में कोई खास उछाल नहीं आया और कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई है।

दूसरे हफ्ते में घटी बॉर्डर की रफ्तार

दूसरे सोमवार को बॉर्डर 2 ने ₹6.52 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि मंगलवार को कलेक्शन ₹6.69 करोड़ रहा। अगर, दूसरे मंगलवार के कलेक्शंस की तुलना पहले मंगलवार की कमाई से करें तो गिरावट 70 फीसदी से ज्यादा है, जो फिल्म की घटी रफ्तार को बता रहा है।

₹300 करोड़ क्लब में दाखिल हो चुकी बॉर्डर 2 का 12 दिनों का नेट कलेक्शन ₹315.1 करोड़ हो गया है। फिल्म की यही गति रही तो इसे ₹400 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचना भी दूभर हो जाएगा। ₹500 करोड़ की तो अब बात ही छोड़ दीजिए।

बॉर्डर 2, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने 32.10 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 129.89 करोड़ जमा कर लिये थे। 200 करोड़ का पड़ाव पहले हफ्ते में ही पार कर लिया था, जबकि 300 करोड़ का बॉर्डर पार करने में फिल्म ने 10 दिन लिये थे।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas in February: फरवरी में रोमांस करेगा रोमियो, पर्दे पर चमकेंगी भाभी जी और स्विमिंग पूल में होगी मगरमच्छ की दहशत

12 दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:

WEEK 1 (23-29 जनवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
  • Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹₹244.97 करोड़

WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़
  • Day 10: (रविवार): ₹24.22 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 56.92 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹6.52 करोड़
  • Day 12 (मगलवार): ₹6.69 करोड़

12 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹315.10 करोड़