Border 2 Box Office Day 14: दूसरे हफ्ते में 67% घटी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, क्या तीसरे वीकेंड में पार होगा 350 करोड़ का पड़ाव?

Border 2 box office collection day 14. Photo- X

मुंबई। Border 2 Box Office Day 14: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काम कम हो गई। ओपनिंग वीक के मुकाबले दूसरे हफ्ते में लगभग 67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, वीकेंड में फिल्म अभी भी असर दिखा रही है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि तीसरे वीकेंड में बॉर्डर 350 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है।

दो हफ्तों में 323 करोड़ की कमाई

बॉर्डर 2 ने रिलीज के चौदहवें दिन गुरुवार को 3.91 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14 दिनों का नेट कलेक्शन 323.89 करोड़ हो गया है। बॉर्डर 2, 350 करोड़ से महज 26.11 करोड़ दूर है। अगर, फिल्म वीकेंड में गति पकड़ती है तो वीकेंड खत्म होते-होते 350 करोड़ का आंकड़ा मिल जाएगा।

अगर, गिरावट दर की बात करें तो बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते में 244.97 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में यह रकम 78.91 करोड़ है। यानी लगभग 166 करोड़ की गिरावट।

गदर 2 के मुकाबले धीमी रफ्तार

बॉर्डर 2 की तुलना अगर सनी की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 से करें तो पता चलता है कि बॉर्डर 2 की रफ्तार उल्लेखनीय रूप से घटी है। दो हफ्तों में गदर 2 ने 400 करोड़ का पड़ाव पार करते हुए 419.10 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया था।

अगर, फिल्म इस वीकेंड गति नहीं पकड़ती है तो आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Movies in Cinemas This Friday: फरवरी के पहले शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘वध 2’ समेत आ रहीं ये बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड फिल्में

14 दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:

WEEK 1 (23-29 जनवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
  • Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹₹244.97 करोड़

WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़
  • Day 10: (रविवार): ₹24.22 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 56.92 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹6.52 करोड़
  • Day 12 (मगलवार): ₹6.69 करोड़
  • Day13 (बुधवार): 4.88 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): 3.91 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 78.92 करोड़

14 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹323.89 करोड़

300 करोड़ क्लब में बॉर्डर 2 ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान, वॉर, पद्मावत और सुल्तान को पीछे छोड़ दिया है। कम से कम 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में बॉर्डर 2 अब 16वें स्थान पर आ गई है।