मुंबई। Border 2 Box Office Day 17: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी कम हो गई है। फिल्म ने तीसरे वीकेंड में दूसरे के मुकाबले करीब 69 फीसदी कम कारोबार किया है, जिससे 350 करोड़ की मंजिल कुछ दूर हो गई है। फिल्म की मौजूदा रफ्तार बताती है कि इस पड़ाव को पार करने में बॉर्डर 2 को कुछ दिन और लगेंगे।
तीसरे वीकेंड में 17 करोड़ की कमाई
तीसरे रविवार को फिल्म ने अच्छी बढ़त ली, मगर कलेक्शन सिंगल डिजिट में रही रहा। फिल्म ने ₹8.45 करोड़ का नेट कलेक्शन 17वें दिन किया, जिसे मिलाकर इसका 17 दिनों का नेट कलेक्शन ₹341.47 करोड़ हो चुका है। यानी ₹350 करोड़ के लिए फिल्म को अब ₹8.53 करोड़ की जरूरत है।
वहीं, मेकर्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बॉर्डर 2 458.16 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
बॉर्डर 2 के सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं है। 30 जनवरी को रिलीज हुई रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 और 6 फरवरी को रिलीज हुई संजय मिश्रा की वध 2 सनी देओल की फिल्म पर कोई असर नहीं डाल सकीं। लिहाजा, बॉर्डर 2 के कलेक्शंस में गिरावट की वजह कम से कम नई फिल्में तो नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Movies From March To May: मार्च से मई तक हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी गर्मी, नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान

गदर 2 के मुकाबले काफी घटी कमाई
बॉर्डर 2 की तुलना अगर सनी की पिछली मच हाइप्ड फिल्म गदर 2 से करें तो यह वॉर फिल्म काफी पीछे रह गई है। 2023 में आई गदर 2 ने तीसरे वीकेंड में 36.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि बॉर्डर 2 तीसरे वीकेंड में 17.58 करोड़ ही जुटा सकी है।
जाहिर है कि गदर 2 के मुकाबले बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी ज्यादा तेजी से घटी है। मौजूदा गति को देखते हुए बॉर्डर 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 360-365 करोड़ के बीच रहने की सम्भावना है।
17 दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:
WEEK 1 (23-29 जनवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
- Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹₹244.97 करोड़
WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़
- Day 10: (रविवार): ₹24.22 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 56.92 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹6.52 करोड़
- Day 12 (मगलवार): ₹6.69 करोड़
- Day13 (बुधवार): ₹4.88 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹3.91 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹78.92 करोड़
14 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹323.89 करोड़
WEEK 3 (6-12 फरवरी)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹3.12 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹6.01 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹8.45 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹17.58 करोड़
17 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹341.47 करोड़
300 करोड़ क्लब में क्या है बॉर्डर 2 की स्थिति?
बॉर्डर 2 कम से कम 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब 13वें स्थान पर आ गई है। बॉर्डर 2 ने आमिर खान की पीके, सलमान खान की टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान और सुल्तान, सैयारा, वॉर और पद्मावत को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म आज रणबीर कपूर और विक्की कौशल की संजू के लाइफ टाइम कलेक्शन को पार कर जाएगी।

