मुंबई। Border 2 Box Office Day 21: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज के तीन हफ्ते पूरे कर लिये। तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार काफी घट गई है, फिर भी ₹25 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया। बॉर्डर 2 साल 2026 की पहली फिल्म बन गई है, जिसने ₹300 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। हालांकि, फिल्म की रफ्तार देखते हुए लगता है कि फिल्म ₹400 करोड़ के पड़ाव को पार नहीं कर पाएगी।
तीसरे हफ्ते में मिले 25 करोड़
तीसरे गुरुवार को बॉर्डर 2 ने ₹1.60 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सफर पूरा किया, जिसके मिलाकर फिल्म का रिलीज के तीन हफ्तों में नेट कलेक्शन ₹349.12 करोड़ हो गया है। फिल्म आज शुक्रवार को ₹350 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लेगी।
तीसरे हफ्ते में बॉर्डर 2 की रफ्तार काफी घट गई। अगर, दूसरे हफ्ते से इसका मुकाबला करें तो कमाई लगभग 68 फीसदी गिरी है। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने ₹25.23 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जबकि दूसरे हफ्ते में ₹78.92 करोड़ जमा किये थे।
आज शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ओ रोमियो रिलीज होने के बाद बॉर्डर 2 के कुछ दर्शक और कम हो सकते हैं। शाहिद की फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर चली तो इसका सीधा असर बॉर्डर 2 पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार थिएटर्स में तूफान: मगरमच्छ, गैंगवार और जुनूनी मोहब्बत से भरी ये फिल्में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

21 दिनों में बॉर्डर 2 का प्रतिदिन कलेक्शन इस प्रकार रहा:
WEEK 1 (23-29 जनवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़ (गणतंत्र दिवस)
- Day 5 (मंगलवार): ₹23.31 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹15.04 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹13.14 करोड़
7 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹244.97 करोड़
WEEK 2 (30 जनवरी- 5 फरवरी)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹12.53 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹20.17 करोड़
- Day 10: (रविवार): ₹24.22 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹56.92 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹6.52 करोड़
- Day 12 (मगलवार): ₹6.69 करोड़
- Day13 (बुधवार): ₹4.88 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹3.91 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹78.92 करोड़
14 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹323.89 करोड़
WEEK 3 (6-12 फरवरी)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹3.12 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹6.01 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹8.45 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹17.58 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹2 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹2.35 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹1.70 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): ₹1.60 करोड़
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹25.23 करोड़
21 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹349.12 करोड़
₹300 करोड़ क्लब में क्या है बॉर्डर 2 की स्थिति?
बॉर्डर 2 कम से कम 300 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब 12वें स्थान पर आ गई है। बॉर्डर 2 ने आमिर खान की पीके, सलमान खान की टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान और सुल्तान, सैयारा, वॉर, पद्मावत और संजू को पीछे छोड़ दिया है।

