Dhurandhar 2 Box Office Day 15: वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ के पार ‘धुरंधर 2’, हिंदी सिनेमा में 900 करोड़ क्लब का उद्घाटन

Dhurandhar 2 box office collection 15 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत साबित करते हुए 900 करोड़ क्लब का फीता काट दिया है।

फिल्म के हिंदी वर्जन ने रिलीज के 15वें दिन गुरुवार (2 अप्रैल) को फिल्म ने 900 करोड़ का पड़ाव छू लिया। इसके साथ धुरंधर भारतीय फिल्म इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

सभी भाषाओं में 961 करोड़ कलेक्शन

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 2 अप्रैल को 15 दिनों का सफर पूरा किया। जिओ स्टूडियोज की ओर से दिये गये आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड 1501 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 1174 करोड़ ग्रॉस घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाये हैं, जबकि 367 करोड़ ओवरसीज से आये हैं।

देश में धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सभी भाषाओं में 15 दिनों में 961 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इसमें से सिर्फ हिंदी भाषा का नेट कलेक्शन 900 करोड़ है, यानी 61 करोड़ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं ने जोड़े हैं।

उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड में फिल्म धरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 1000 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla Postoned: ‘धुरंधर 2’ की दहशत! महीने का पहला शुक्रवार रहेगा सूना, ‘भूत बंगला’ भी आगे खिसकी

WEEK 1 (19-26 मार्च)

  • Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
  • Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
  • Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
  • Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़

  • Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
  • Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
  • Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
  • Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़

ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़

WEEK 2 (27 मार्च-2 अप्रैल)

  • Day 9 (शुक्रवार): ₹42 करोड़
  • Day 10 (शनिवार): ₹64 करोड़
  • Day 11 (रविवार): ₹71 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹177 करोड़

  • Day 12 (सोमवार): ₹26 करोड़
  • Day 13 (मंगलवार): ₹28 करोड़
  • Day 14 (बुधवार): ₹21 करोड़
  • Day 15 (गुरुवार): ₹19 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹271 करोड़

दो हफ्तों का नेट कलेकशन: 961 करोड़

हिंदी सिनेमा की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्में

इस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में अब दूसरे स्थान पर प्रीक्वल धुरंधर है, जिसने 895.96 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि 830.10 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन है।

1. धुरंधर 2 (2026)- ₹900 करोड़ (हिंदी फिल्म)

2. धुरंधर (2025)- ₹895.96 करोड़ (हिंदी फिल्म)

3. पुष्पा 2 (2024)- ₹830.10 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)

4. जवान (2023)- ₹643.87 करोड़ (हिंदी फिल्म)

5. स्त्री 2 (2024)- ₹627.02 करोड़ (हिंदी फिल्म)

6. छावा (2025)- ₹600.10 करोड़ (हिंदी फिल्म)

7. एनिमल (2023)- ₹556.36 करोड़ (हिंदी फिल्म)

8. पठान (2023)- ₹543.05 करोड़ (हिंदी फिल्म)

9. गदर 2 (2023)- ₹525.45 करोड़ (हिंदी फिल्म)

10. बाहुबली 2 (2017)- ₹510.99 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)

धुरंधर भारतीय सिनेमा की इतिहास की 900 करोड़ कमाने वाली सबसे तेज फिल्म बन चुकी है। आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते धुरंधर 2 के सामने तीसरे हफ्ते में पूरा मैदान खाली है।