मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 22: 2008 में आमिर खान की फिल्म गजनी ने जब 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, तब हिंदी सिनेमा में एक नये अध्याय की शुरुआत मानी गई। इसके 18 साल बाद रणवीर सिंह की फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर जोड़ा है- 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत।
19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने सिर्फ 22 दिनों में हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पड़ाव को पार करके एक नई लकीर खींची है। धुरंधर 2, भारतीय सिनेमा की सिंगल लैंग्वेज में 1000 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। इस रिकॉर्ड के सामने ना कोई बाहुबली है और ना पुष्पा।
सभी भाषाओं में 1081 करोड़, हिंदी में 1009 करोड़
निर्माता जिओ स्टूडियोज की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, धुरंधर 2 ने गुरुवार को 22वें दिन सभी भाषाओं मे 8 करोड़ का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया, जिसके बाद फिल्म का 3 हफ्तों का सभी भाषाओं में नेट कलेक्शन 1081 करोड़ हो गया।
अगर, इसमें से 72 करोड़ अन्य भाषाओं (तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) का निकाल दें तो अकेले हिंदी भाषा का तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन 1009 करोड़ हो गया, जिसके साथ धुरंधर 2 आधिकारिक तौर पर भारतीय सिनेमा की 1000 करोड़ क्लब में जाने वाली पहली और सबसे तेज फिल्म बनी।
यहां उल्लेखनीय यह भी है कि भले ही बाहुबली 2 और पुष्पा 2 सभी भाषाओं को मिलाकर 1000 करोड़ के पड़ाव को पहले ही पार कर चुकी हैं, मगर इसमें सबसे बड़ा योगदान हिंदी भाषा के दर्शकों का ही है। तेलुगु सिनेमा की फिल्में होने के बावजूद इन दोनों फिल्मों के हिंदी वर्जनों ने तेलुगु से कहीं ज्यादा कमाई की थी।
WEEK 1 (19-26 मार्च)
- Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
- Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
- Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
- Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़
- Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
- Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
- Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
- Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़
ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़
WEEK 2 (27 मार्च-2 अप्रैल)
- Day 9 (शुक्रवार): ₹42 करोड़
- Day 10 (शनिवार): ₹64 करोड़
- Day 11 (रविवार): ₹71 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹177 करोड़
- Day 12 (सोमवार): ₹26 करोड़
- Day 13 (मंगलवार): ₹28 करोड़
- Day 14 (बुधवार): ₹21 करोड़
- Day 15 (गुरुवार): ₹19 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹271 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेकशन: ₹961 करोड़
WEEK 3 (3-9 अप्रैल)
- Day 16 (शुक्रवार): ₹23 करोड़
- Day 17 (शनिवार): ₹27 करोड़
- Day 18 (रविवार): ₹30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 80 करोड़
- Day 19 (सोमवार): ₹11 करोड़
- Day 20 (मंगलवार): ₹11 करोड़
- Day 21 (बुधवार): ₹10 करोड़
- Day 22 (गुरुवार): ₹8 करोड़
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 120 करोड़
तीन हफ्ते का नेट कलेकशन: ₹1081 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1680 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो धुरंधर 1680 करोड़ ग्रॉस कर चुकी है, जिसमें से 1276 करोड़ घरेलू और 404 करोड़ ओवरसीज में किया है। वर्ल्डवाइड सबसे अधिक ग्रॉस कलेक्शन करने वाली धुरंधर 2 चौथी फिल्म है। इससे आगे दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 हैं।

