मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 4: आदित्य धर निर्देशित धुरंधर द रिवेंज बॉक्स ऑफिस का इतिहास नये सिरे से लिख रही है। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में से 3 दिन हर रोज 100 करोड़ से ज्यादा बिजेनस किया है, जो इससे पहले किसी ने ख्वाबों में भी नहीं सोचा होगा। धुरंधर 2 की सफलता हिंदी सिनेमा में फिल्ममेकिंग के नये दौर को लिख रही है।
धुरधंर 2 की इस बेतहाशा कामयाबी से एक बात साफ हो गई है कि हिंदी सिनेमा का दर्शक, अगर किसी फिल्म को सिर आंखों पर बिठा ले तो उसे इतिहास लिखने से कोई रोक नहीं सकता। धुरंधर 2 की हर दिन की कमाई इस बात का भी संकेत है कि हिंदीभाषी दर्शकों की पूरी क्षमता का अभी फायदा उठाना बाकी है।
ओपनिंग वीकेंड में 466 करोड़ कलेक्शन
धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, तकनीकी कारणों से अन्य भाषाओं के वर्जनों की रिलीज में देरी हुई थी। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है। सोमवार को जिओ स्टूडियोज ने पहली बार फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किये, जिनके मुताबिक, धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 761 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।
रफ्तार बता रही है कि फिल्म पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लेगी।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ है, जिसमें से 466 करोड़ नेट कलेक्शन है, यानी धुरंधर 2 रिलीज के 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में 466 करोड़ नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। ये चार दिनों में सभी भाषाओं का नेट कलेक्शन है।

निर्माताओ के अनुसार, धुरंधर 2 ने 102 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि 43 करोड़ की रकम पेड प्रीव्यूज से जुटा ली थी। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 83 करोड़ नेट कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने एक बार 100 करोड़ के पड़ाव को पार करते हुए 117 करोड़ जमा किये, जबकि चौथे दिन फिल्म ने 121 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया।
धुरंधर 2 की प्रति दिन कमाई इस प्रकार रही:
Week 1 (19-25 मार्च )
- Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ (पेड प्रीव्यूज)
- Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
- Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
- Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़
धुरंधर 2, भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे तेज 100 करोड़, 300 करोड़ और 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है।

