Dhurandhar Box Office Day 10: अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय… हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ‘दूसरा वीकेंड’

Dhurandhar box office collection 10 days. Photo- Instagram

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 10: यह वाकई अद्भुत, अविश्सनीय और अकल्पनीय है। धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर अपने नाम को सच साबित करते हुए बॉक्स ऑफिस के इतिहास को नये सिरे से लिख रही है, जिसमें पुष्पा पार्ट 2 जैसी बेहद सफल फिल्म भी तिनके की तरह हवा में उड़ती नजर आ रही है।

दूसरे रविवार के कलेक्शंस देखने के बाद यह बात कही जा सकती है। इससे पहले किसी फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर दूसरे रविवार को इतना कलेक्शन नहीं किया है और ना ही दूसरे वीकेंड में इतनी कमाई की है।

दूसरे रविवार को कमाई का रिकॉर्ड

रविवार को रिलीज के 10वें दिन धुरंधर के रिकॉर्ड 58.20 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन 364.60 करोड़ हो गया है। दूसरे रविवार को कमाई के मामले में धुरंधर ने पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 54 करोड़ की कमाई सेकंड संडे को की थी। टॉप 5 सेकंड संडे कलेक्शंस इस प्रकार हैं:

  • धुरंधर: 58.20 करोड़
  • पुष्पा 2: 54 करोड़ (2024)
  • छावा: 41.10 करोड़ (2025)
  • स्त्री 2: 40.75 करोड़ (2024)
  • जवान: 37.26 करोड़ (2023)

यह भी पढ़ें: Highest Grossing Adult Movies: सेंसर बोर्ड ने इन फिल्मों को दिया A सर्टिफिकेट, बॉक्स ऑफिस पर टूटे कमाई के रिकॉर्ड

सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड

दूसरे वीकेंड में धुरंधर की कमाई अब 146.60 करोड़ हो गई है, जो एक अलग रिकॉर्ड है। यहां भी धुरंधर ने पुष्पा 2 का रिकॉर्ड ब्रेक किया है, जिसने 128 करोड़ का कलेक्शन दूसरे वीकेंड में किया था।

  • धुरंधर: 146.60 करोड़ (2025)
  • पुष्पा 2: 128 करोड़ (2024)
  • छावा: 109.23 करोड़ (2025)
  • एनिमल: 95.39 करोड़ (2023)
  • स्त्री 2: 93.85 करोड़ (2024)

10 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये। वहीं, 300 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में हासिल कर लिया।

फिल्म इसी गति से चलती रही तो दूसरे मंगलवार तक 400 करोड़ का पड़ाव हासिल करना मुश्किल नहीं होगा। फिल्म का ट्रेंड बता रहा है कि दूसरे हफ्ते के खत्म होते-होते धुरंधर 500 करोड़ का पड़ाव पार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar VS Avatar 3: क्या तीसरे हफ्ते में ‘अवतार 3’ रोकेगी ‘धुरंधर’ का कारवां? शुक्रवार को हॉलीवुड से आ रही महा-चुनौती

Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़

Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़

Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़

Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़

Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़

Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़

Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़

Top 10 Movie Collections Of 2025

धुरंधर अब साल 2025 की टॉप मूवीज की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। रविवार को इसने सैयारा के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब देखना यह है कि छावा को पीछे छोड़ने में इसे कितना वक्त लगता है।

1- छावा- 600.10 करोड़

2- धुरंधर- 364.60 करोड़

3- सैयारा- 337.78 करोड़

4- कांतारा अ लीजेंड- चैप्टर 1 (हिंदी)- 224.39 करोड़ (कन्नड़ फिल्म)

5- वॉर 2- 185.13 (तेलुगु में भी रिलीज)

6- महावतार नरसिम्हा- 182.83 करोड़ (एनिमेशन फिल्म)

7- रेड 2- 178.08 करोड़

8- सितारे जमीन पर- 165.67 करोड़

9- हाउसफुल 5- 160.72 करोड़

10- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़

रणवीर सिंह की टॉप फिल्में

धुरंधर ने रणवीर सिंह के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को भी सीधे आसमान में पहुंचा दिया है। यह उनके करियर की फास्टेस्ट और हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। अब तक यह खिताब पद्मावत के नाम था, जिसने 302 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था, मगर धुरंधर ने इसे 9 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया।

  • धुरंधर- 364.60 करोड़ (2025)
  • पद्मावत- 302.15 करोड़ (2018)
  • सिम्बा- 240.31 करोड़ (2018)
  • बाजीराव मस्तानी- 184.20 करोड़ (2-15)
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 153.60 करोड़ (2023)
  • गली ब्वॉय- 140.25 करोड़ (2019)
  • गोलियों की रासलीला राम लीला- 116.33 करोड़ (2013)
  • 83- 109.02 करोड़ (2021)

फिल्म वर्ल्डवाइड 552.70 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 430.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया है, जबकि 122.50 करोड़ ओवरसीज का ग्रॉस कलेक्शन है।

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।