मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 12: रिलीज के 12वें दिन रणवीर सिंह ने आखिरकार 400 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली। आम तौर पर कोई फिल्म सबसे ज्यादा कलेक्शन पहले हफ्ते में करती है, लेकिन धुरंधर दूसरे हफ्ते में हर दिन पहले हफ्ते का रिकॉर्ड तोड़ रही है।
दूसरे मंगलवार को 32 करोड़ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए धुरंधर ने रिलीज के 12वें दिन और दूसरे मंगलवार को 32.10 करोड़ का जोरदार कलेक्शन किया है। गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म ने सोमवार को 31.80 करोड़ जमा किये थे। अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का 12 दिनों का नेट कलेक्शन 428.50 करोड़ हो गया है।
अब धुरंधर की अगली मंजिल 500 करोड़ है, जिसके लिए इसे 71.50 करोड़ चाहिए। फिल्म की मौजदा गति देखते हुए कहा जा सकता है कि यह रकम शुक्रवार तक आसानी से मिल जाएगी, यानी तीसरे वीकेंड की शुरुआत में ही धुरंधर 500 करोड़ का पड़ाव पार कर लेगी।
हालांकि, तीसरा हफ्ता फिल्म के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि हॉलीवुड की मेगा फिल्म अवतार फायर एंड ऐश 19 दिसम्बर को रिलीज हो रही है, जो बॉलीवुड के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
धुरंधर के कुछ रिकॉर्ड:
- 400 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह की पहली फिल्म
- कम से कम 400 करोड़ कमाने वाली भारतीय सिनेमा की 10वीं फिल्म
- भारतीय सिनेमा का Highest Second Tuesday कलेक्शन
- छावा को पीछे छोड़ बनी साल 2025 की Fastest फिल्म
- 400 करोड़ कमाने वाली सातवीं Fastest फिल्म
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को ‘धुरंधर’ ने फिर मचाया गदर, 400 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह की एंट्री आज

11 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में हासिल कर लिया था, जबकि 400 करोड़ पार करने में 12 दिन लिए।
WEEK 1
Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़
WEEK 2
Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़
Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।

