मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 14: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की सबसे दुर्लभ खूबी यह रहेगी कि इसने दूसरे हफ्ते में कमाई के नये रिकॉर्ड बनाये हैं। फिल्म ने पुष्पा 2, जवान, स्त्री 2 और यहां तक कि इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म छावा के भी रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिये हैं।
आदित्य धर निर्देशित-निर्मित फिल्म दो हफ्तों में 500 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने गुरुवार (18 दिसम्बर) को सिनेमाघरों में 14 दिनों का सफर पूरा किया। गुरुवार को फिल्म ने लगभग 23 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। हालांकि, यह अनुमान है। अंतिम आंकड़े आने के बाद यह रकम बदल सकती है।
500 करोड़ के करीब पहुंची धुरंधर
फिलहाल, इसी कलेक्शन के आधार पर धुरंधर की कमाई का आंकलन करें तो फिल्म रिलीज के दो हफ्तों यानी 14 दिनों में 477.20 करोड़ नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। 500 करोड़ का पड़ाव अब बस लगभग 22.80 करोड़ ही दूर है, जो कल यानी तीसरे शुक्रवार को मिलने की पूरी उम्मीद है।
धुरंधर साल 2025 की सबसे तेज फिल्म बन चुकी है। अगर, इसकी तुलना इस साल 600 करोड़ कमाने वाली फिल्म छावा से करें तो ट्रेंड में धुरंधर कही आगे है। छावा ने दो हफ्तों में 411.46 करोड़ जुटाये थे, जबकि धुरंधर 477 करोड़ बटोर चुकी है।
11 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में हासिल कर लिया था, जबकि 400 करोड़ पार करने में 12 दिन लिए।
WEEK 1
Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़
WEEK 2
Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़
Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
Day 13 (बुधवार): 25.70 करोड़
Day 14 (गुरुवार): 23 करोड़*
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।

