Dhurandhar Box Office Day 16: शनिवार को धराशायी ‘बाहुबली 2’ और ‘गदर 2’, अब नजर 2025 की नम्बर वन फिल्म ‘छावा’ पर

Dhurandhar box office collection day 16. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 16: शुक्रवार को 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अब क्लब के अंदर घमासान मचाना शुरू कर दिया है। शनिवार को बाहुबली 2 (हिंदी) और गदर 2 के रिकॉर्ड तहस-नहस करते हुए धुरंधर हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में सातवें स्थान पर आ गई।

शनिवार को 35 करोड़ नेट कलेक्शन

शनिवार को रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने 35.70 करोड़ का जबरदस्त नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 16 दिनों का नेट कलेक्शन 538.90 करोड़ हो गया है। धुरंधर तीसरे वीकेंड में भी ओपनिंग वीकेंड से बेहतर बिजनेस कर रही है और इस मोर्चे पर भारतीय सिनेमा की नम्बर वन फिल्म बनी हुई है।

धुरंधर अब टॉप भारतीय फिल्मों की लिस्ट में हर रोज अपनी स्थिति बेहतर कर रही है। 16 दिनों के बाद टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर बाहुबली 2 और गदर 2 से ऊपर पहुंच गई है।

शनिवार को फिल्म की गति देख यह तय हो गया है कि रविवार को एनिमल और पठान के गुरूर चकनाचूर होंगे, जो लिस्ट में क्रमश: 5वें और छठे स्थानों पर हैं और आने वाले एक-दो दिन में छावा को पीछे छोड़कर साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

यह भी पढ़ें: Christmas 2025 Releases: पीछे हटी ‘इक्कीस’! अब क्रिसमस पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के सामने ‘धुरंधर’, ‘अवतार 3’ और ‘एनाकोंडा’

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़)
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
830.10
2. जवान (2023)643.87
3. स्त्री 2 (2024)627.02
4. छावा (2025)600.10
5. एनिमल (2023)556.36
6. पठान (2023)543.05
7. धुरंधर (2025)538.90
8. गदर 2 (2023)525.45
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
510.99
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
434.70

अवतार 3 पर भारी पड़ रही धुरंधर

रिलीज से पहले माना जा रहा था कि अवतार 3 की रिलीज का धुरंधर पर व्यापक असर पड़ सकता है, मगर आश्चर्यजनक रूप से ऐसा हुआ नहीं। धुरंधर हॉलीवुड की मेगा रिलीज से बेअसर नजर आ रही है। शुक्रवार को अवतार 3 ने जहां लगभग 20 करोड़ की ओपनिंग ली, वहीं धुरंधर का नेट कलेक्शन 23 करोड़ से अधिक रहा।

शनिवार को अवतार 3 के आंकड़ों में खास सुधार नहीं आया और 22 करोड़ के आसपास ही कलेक्शन रहा, मगर धुरंधर की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और 35.70 करोड़ के आसपास कलेक्शन रहा है। धुरंधर, अवतार 3 से काफी आगे निकल गई है।

अवतार 3 ने ओपनिंग वीक में रिलीज के दो दिनों में लगभग 42 करोड़ जुटाये हैं तो तीसरे हफ्ते में चल रही धुरंधर दो दिनों में 58 करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।

धुरंधर के पड़ाव:

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 9 दिन
  • 400 करोड़- 12 दिन
  • 500 करोड़- 15 दिन

  • Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़

  • Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): 25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): 25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 261.50 करोड़

  • Day 15 (शुक्रवार): 23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): 35.70 करोड़

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल आएगा।

(This story has been updated with final box office collection for day 16)