Dhurandhar Box Office Day 17: ध्रुव राठी के वीडियो पर बहस के बीच छप्परफाड़ कमाई, आज ‘धुरंधर’ के सिर सजेगा यह ताज?

Dhurandhar box office collection day 17. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 17: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। तमाम आलोचनाओं के बीच फिल्म ने रिलीज के तीसरे रविवार को धमाकेदार कमाई की।

500 करोड़ क्लब में जगह बनाने के बाद फिल्म ने 17वें दिन शाह रुख खान की पठान और रणबीर कपूर की एनिमल के लाइफ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़कर टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ गई है।

600 करोड़ क्लब की दहलीज पर खड़ी धुरंधर अब साल 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनने के सफर पर चल पड़ी है। फिल्म की गति को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे सोमवार को फिल्म छावा के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे देगी।

तीसरे वीकेंड में 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

तीसरे रविवार को धुरंधर ने 40.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर तीसरे वीकेंड में फिल्म का नेट कलेक्शन 99.70 करोड़ हो गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। तीसरे वीकेंड के कलेक्शंस की लिस्ट में दूसरे स्थान पर इस साल रिलीज हुई छावा है, जिसने 60.10 करोड़ जमा किये थे, मगर वो भी धुरंधर से काफी पीछे है।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पुष्पा 2 (हिंदी) है, जिसने 60 करोड़ तीसरे वीकेंड में कमाये थे। कलेक्शंस का ये फासला बता रहा है कि धुरंधर को लेकर लोगों की दीवानगी किस कदर है।

पठान और एनिमल के बाद निशाने पर छावा

धुरंधर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों का नेट कलेक्शन अब 579.20 करोड़ हो गया है। टॉप 10 कलेक्शंस की लिस्ट में फिल्म ने पठान और एनिमल को पीछे छोड़ दिया है। 2023 में रिलीज हुईं पठान और एनिमल ने क्रमश: 543.05 करोड़ और 556.36 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

अब टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर पांचवें स्थान पर है और छावा के लाइफ टाइम कलेक्शन से महज 21 करोड़ की दूरी पर है।

यह भी पढ़ें: Christmas 2025 Releases: पीछे हटी ‘इक्कीस’! अब क्रिसमस पर ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के सामने ‘धुरंधर’, ‘अवतार 3’ और ‘एनाकोंडा’

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये)
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
830.10
2. जवान (2023)643.87
3. स्त्री 2 (2024)627.02
4. छावा (2025)600.10
5. धुरंधर (2025)579.20
6. एनिमल (2023)556.36
7. पठान (2023)543.05
8. गदर 2 (2023)525.45
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
510.99
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
434.70

ध्रुव राठी के वीडियो के बाद सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म को लेकर लगभग आधे घंटे का एक वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने धुरंधर को प्रोपेगैंडा फिल्म साबित करने की कोशिश की है और निर्देशक आदित्य धर को मौजूदा दौर का सबसे बड़ा प्रोपेगैंडा फिल्ममेकर बताया है।

उन्होंने आदित्य की तुलना जर्मन फिल्ममेकर लीनी रिफिन्सटाल से की है, जो नाजी दौर में हिटलर के लिए प्रोपेगैंडा फिल्में बनाने के लिए बदनाम हैं। लीनी की फिल्मों का तकनीकी तौर पर तारीफें मिलीं, मगर उनमें छिपे प्रोपेगैंडा के कारण वो विवादों में रहीं।

ध्रुव के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया में इसके विरोध और पक्ष में खूब पोस्ट लिखी गईं। धुरंधर के समर्थकों ने ध्रुव को जमकर ट्रोल किया। कई यूजर्स ने लिखा कि वो अब हर हाल में फिल्म देंखेंगे। रविवार के कलेक्शंस पर ध्रुव के वीडियो का कोई असर नजर नहीं आता।

यह भी पढ़ें: Avatar 3 Box Office Day 3: भारत ही नहीं, दुनियाभर में ‘अवतार 2’ से पिछड़ी ‘अवतार 3’, देश में ‘धुरंधर’ से मिल रही कड़ी चुनौती

धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।

  • Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़

  • Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): 32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): 25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): 25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 261.50 करोड़

  • Day 15 (शुक्रवार): 23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): 35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): 40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 99.70 करोड़

वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो धुरंधर ने 17 दिनों में 870.36 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें से 683.46 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में 186.90 करोड़ जमा किये हैं।

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल आएगा।

(This story has been updated with final and confirmed box office figures)