मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 18: तीसरे हफ्ते में चल रही धुरंधर की रफ्तार सोमवार को काफी धीमी हो गई। पहली बार फिल्म का नेट कलेक्शन ₹20 करोड़ से भी कम रहा है। हालांकि, अब तक धुरंधर अपना काम कर चुकी है और 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनने से कुछ करोड़ ही दूर है।
सोमवार को 19 करोड़ का कलेक्शन
अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर ने तीसरे सोमवार (22 दिसम्बर) को ₹19.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसका 18 दिनों का नेट कलेक्शन अब ₹598.90 करोड़ हो गया है। ₹600 करोड़ के पड़ाव तक पहुंचन के लिए फिल्म को बस ₹1.10 करोड़ और चाहिए, जो मंगलवार को मिल जाएगा।
इसके साथ ही धुरंधर इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म छावा (₹600.10 करोड़) को पीछे छोड़कर 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी। हालांकि, रविवार की कमाई देखकर कयास लगाये जा रहे थे कि फिल्म सोमवार को ₹600 करोड़ के पार पहुंच जाएगी, मगर फिल्म की रफ्तार कम हो गई।
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. जवान (2023) | 643.87 |
| 3. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 4. छावा (2025) | 600.10 |
| 5. धुरंधर (2025) | 598.90 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।
- ओपनिंग कलेक्शन- ₹28.60 करोड़
- ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन- ₹106.50 करोड़
- फर्स्ट वीक कलेक्शन- ₹218 करोड़
- दो हफ्तों कलेक्शन- ₹479.50 करोड़
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
18 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹598.90 करोड़
वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो धुरंधर ने 17 दिनों में ₹870.36 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें से ₹683.46 करोड़ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि ओवरसीज में ₹186.90 करोड़ जमा किये हैं।
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल आएगा।
(This story has been update with final box office figures)

