मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 26: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के चौथे हफ्ते में भी पूरे दमखम के साथ चल रही है। चौथे वीकेंड के बाद सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में बने हुए हैं।
धुरंधर भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है और अब पुष्पा 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ने के रास्ते पर है। मंगलवार के कलेक्शंस के बाद धुरंधर अब 800 करोड़ की मंजिल से कुछ करोड़ ही पीछे है।
अर्ली इस्टीमेट्स के अनुसार, चौथे मंगलवार को फिल्म ने लगभग ₹12 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद धुरंधर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26 दिनों का नेट कलेक्शन ₹753.90 करोड़ हो गया है। 800 करोड़ तक पहुंचने के लिए धुरंधर को अब ₹46.10 करोड़ की जरूरत है।
यहां से अब यह तय है कि धुरंधर हिंदी सिनेमा में 800 करोड़ क्लब की शुरुआत भी कर देगी। इस क्लब में फिलहाल एक ही फिल्म है- पुष्पा 2 (हिंदी), मगर मूल रूप से तेलुगु सिनेमा की फिल्म है।
Highest Grossing Indian Movies of All Time
हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर अब दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट की टॉपर पुष्पा 2 है, जिसके कलेक्शन को पीछे छोड़ने के लिए धुरंधर को अब बस ₹76.20 करोड़ ही चाहिए। फिल्म की रफ्तार और आगे आने वाले कॉम्प्टीशन को देखें तो धुरंधर यह रकम भी हासिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. धुरंधर | 753.90 |
| 3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु) | 643.87 |
| 4. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 5. छावा (2025) | 600.10 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
24 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। खास बात यह रही कि फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया। तीसरे और चौथे हफ्तों में फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकार रखी। अवतार फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की गति धीमी नहीं पड़ी है और हॉलीवुड फिल्म से बेहतर चल रही है।
- फर्स्ट वीक कलेक्शन- ₹218 करोड़
- सेकंड वीक कलेक्शन- ₹261.50 करोड़
- थर्ड वीक कलेक्शन- ₹189.30 करोड़
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹479.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹668.80 करोड़
WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)
- Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
- Day 23: (शनिवार): ₹20.90 करोड़
- Day 24: (रविवार): ₹24.30 करोड़
चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़
- Day 25: (सोमवार): ₹11.20 करोड़
- Day 26: (मंगलवार): ₹12 करोड़*

