Dhurandhar Box Office Day 28: ‘धुरंधर’ ने किया नये साल का स्वैग से स्वागत, 2026 के पहले दिन फिर पकड़ी रफ्तार

Dhurandhar box office collection 28 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 28: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में चार हफ्तों का सफर पूरा कर दिया है और इस दौरान फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर कई नये रिकॉर्ड बनाये हैं। साल 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने के बाद धुरंधर ने 2026 का शानदार आगाज किया है।

फिल्म ने रिलीज के 28वें दिन भी डबल डिजिट कलेक्शन किया है। खास बात यह रही कि धुरंधर भारतीय सिनेमा की अकेली ऐसी फिल्म है, जिसने 28 दिनों के सफर में एक भी दिन सिंगल डिजिट कलेक्शन नहीं किया है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है।

चौथे गुरुवार को 16 करोड़ कलेक्शन

गुरुवार (1 जनवरी) को फिल्म ने चार हफ्तों का सफर पूरा किया और लगभग 16 करोड़ नेट कलेक्शन (अर्ली इस्टीमेट्स) किया है, जिसके बाद इसका चार हफ्तों या 28 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 782.90 करोड़ हो गया है। फिल्म अब 800 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ 17.10 करोड़ ही दूर है यानी फिल्म पांचवें शुक्रवार या शनिवार तक 800 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी।

इसके साथ धुरंधर हिंदी सिनेमा की 800 करोड़ नेट कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन जाएगी। इस क्लब में फिलहाल तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 का हिंदी वर्जन ही है, जिसने 830.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। धुरंधर पुष्पा 2 की कमाई भी पीछे छोड़ सकती है, जिससे अब यह महज 47.20 करोड़ दूर है।

यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

24 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने चौथे हफ्ते में भी 114.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो एक रिकॉर्ड है। धुरंधर ने पहले दोनों हफ्तों में लगातार 200 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया, जबकि तीसरे और चौथे हफ्ते में इसकी कमाई 100 करोड़ से ऊपर रही।

चार हफ्तों में धुरंधर की कमाई इस प्रकार रही:

  • पहले हफ्ते का कलेक्शन- 218 करोड़
  • दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 261.50 करोड़
  • तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 189.30 करोड़
  • चौथे हफ्ते का कलेक्शन- 114.10 करोड़

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): 12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): 16 करोड़*

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: 114.10 करोड़*

इक्कीस की रिलीज से बेअसर

धुरंधर के साथ रिलीज हुईं फिल्में भी इसका रास्ता नहीं रोक सकीं। अब नये साल के पहले हफ्ते में धुरंधर के सामने इक्कीस है, मगर धुरंधर की रफ्तार इससे बेअसर रही है। अर्ली रिपोर्ट्स के मुताबिक, इक्कीस ने लगभग 7 करोड़ का नेट कलेक्शन पहले दिन किया है।

इक्कीस वॉर फिल्म है, जिसमें परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई गई है, जो महज 21 साल की उम्र में भार-पाक जंग में शहीद हो गये थे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत प्रमुख किरदारों में हैं।