Dhurandhar Box Office Day 30: रिलीज के 30वें दिन ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, हिंदी सिनेमा में 800 करोड़ क्लब की शुरुआत

Dhurandhar crosses historical 800 crores on 5ths Saturday.

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 30: रणवीर सिंह और आदित्य धर ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। धुरंधर हिंदी सिनेमा की पहली 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज के 30वें दिन फिल्म ने यह कारनामा किया है। धुरंधर अब पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने वाली है।

पांचवें शुक्रवार को सिंगल डिजिट कलेक्शन के बाद शनिवार को धुरंधर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी और 12.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 दिनों का नेट कलेक्शन 806.80 करोड़ हो गया।

30 दिनों के शानदार सफर में धुरंधर ने सिर्फ पांचवें शुक्रवार (9.70 करोड़) को छोड़कर हर दिन डबल डिजिट कमाई की है, जो एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड है।

दिसम्बर 2024 में रिलीज हुई पुष्पा 2 हिंदी के बाद इस पहलू पर सबकी नजरें गड़ी हुई थीं कि कौन-सी फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड चकनाचूर करेगी। जवाब दिया धुरंधर ने, जिसने पुष्पा 2 का पहाड़ जैसा दिखने वाला रिकॉर्ड सालभर बाद ही ध्वस्त कर दिया। अहम बात यह है कि धुरंधर ने पुष्पा 2 की तरह ही 800 करोड़ के पड़ाव को पार करने में 30 दिन लिये।

अब हिंदी सिनेमा की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है:

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़)मुख्य कलाकार
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹830.10 अल्लू अर्जुन
2. धुरंधर₹806.80रणवीर सिंह
3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु)₹643.87शाह रुख खान
4. स्त्री 2 (2024)₹627.02राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर
5. छावा (2025)₹600.10विक्की कौशल
6. एनिमल (2023)₹556.36रणबीर कपूर
7. पठान (2023)₹543.05शाह रुख खान
8. गदर 2 (2023)₹525.45सनी देओल
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹510.99प्रभास
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
₹434.70यश

30 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी दमखम दिखा रही है। 800 करोड़ के पार पहुंच चुकी फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने से थोड़ा ही दूर है। यह खिताब फिलहाल तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन के नाम है, जिसने 830.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। इससे आगे निकलने के लिए धुरंधर को अब सिर्फ 23.30 करोड़ की दरकार है।

धुरंधर के अहम पड़ाव:

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 9 दिन
  • 400 करोड़- 12 दिन
  • 500 करोड़- 15 दिन
  • 600 करोड़- 19 दिन
  • 700 करोड़- 23 दिन
  • 800 करोड़- 30 दिन

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़

WEEK 5 (2-8 जनवरी)

  • Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
  • Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़