Dhurandhar Box Office Day 31: देश में ही नहीं दुनियाभर में धुरंधर का जलवा, आज टूटेगा ‘पुष्पा 2’ का गुरूर?

Dhurandhar box office collection 31 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 31: रिलीज के पांचवें हफ्ते में चल रही धुरंधर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने पांचवें वीकेंड में भी ₹35.80 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, जो कई नई रिलीज फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड में नसीब नहीं होता।

मिसाल के तौर पर इक्कीस को ही लीजिए, जो एक जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फिल्म 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में लगभग ₹22 करोड़ ही जुटा सकी। पांचवें वीकेंड के बाद धुरंधर का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन अब ₹820.30 करोड़ हो चुका है।

वर्ल्डवाइड भी गाड़े झंडे

आदित्य धर निर्देशन धुरंधर ने सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी खूब जलवा दिखाया है। निर्माता जिओ स्टूडियोज की ओर से जारी आकंड़ो के मुताबिक, फिल्म ने 31 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹1240 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से ₹968 करोड़ ग्रॉस भारत में किया है, जबकि ₹272 करोड़ ओवरसीज का ग्रॉस कलेक्शन है।

धुरंधर, दंगल के बाद सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है। अभी तक इस जगह पर शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान का नाम था। अब टॉप 5 वर्ल्डवाइड हाइएस्ट ग्रॉसर्स की लिस्ट इस प्रकार है:

  • दंगल (2016): ₹1968.03 करोड़
  • धुरंधर (2025): ₹1240.73 करोड़
  • जवान (2023): ₹1148.32 करोड़
  • पठान (2023): ₹1050.30 करोड़
  • बजरंगी भाईजान (2015): ₹918.18 करोड़

यह भी पढ़ें: Most Awaited Bollywood Films in 2026: इन 12 फिल्मों पर रहेगी नजर, बॉक्स ऑफिस पर लिख सकती हैं नया इतिहास!

आज पीछे छूटेगी पुष्पा 2

पूरी उम्मीद है कि रणवीर सिंह की फिल्म आज यानी पांचवें सोमवार को अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी, जिसके लिए धुरंधर को सिर्फ 9.80 करोड़ चाहिए।

इसके बाद धुरंधर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक नेट कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन जाएगी। हालांकि, फिल्म की गति बता रही है कि कहानी यहीं नहीं रुकने वाली है। धुरंधर कम से कम 850 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन तो करेगी ही।

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (इंडिया नेट)
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹830.10 करोड़
2. धुरंधर₹820.30 करोड़
3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु)₹643.87 करोड़
4. स्त्री 2 (2024)₹627.02 करोड़
5. छावा (2025)₹600.10 करोड़
6. एनिमल (2023)₹556.36 करोड़
7. पठान (2023)₹543.05 करोड़
8. गदर 2 (2023)₹525.45 करोड़
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
₹510.99 करोड़
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
₹434.70 करोड़

30 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी दमखम दिखा रही है। फिल्म ने जब 28.60 करोड़ की ओपनिंग ली थी तो यह उम्मीद किसी ने नहीं की थी कि फिल्म इतनी दूर तक आ जाएगी, मगर दूसरे हफ्ते में कमाई में आये उछाल ने गम पलट दिया और धुरंधर को ऐसी रफ्तार दी कि अभी भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।

धुरंधर के अहम पड़ाव:

  • 100 करोड़- 3 दिन
  • 200 करोड़- 7 दिन
  • 300 करोड़- 9 दिन
  • 400 करोड़- 12 दिन
  • 500 करोड़- 15 दिन
  • 600 करोड़- 19 दिन
  • 700 करोड़- 23 दिन
  • 800 करोड़- 30 दिन

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़

WEEK 5 (2-8 जनवरी)

  • Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
  • Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 31 (रविवार): ₹13.50 करोड़

पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹35.80 करोड़