मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 38: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की गति छठे हफ्ते में काफी कम हो गई है, मगर फिर भी यह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज द राजा साब पर भारी पड़ रही है। धुरंधर ने अपने छठे वीकेंड में द राजा साब (हिंदी) के ओपनिंग वीकेंड से ज्यादा कमाई की।
द राजा साब के हिंदी वर्जन ने रिलीज के तीन दिनों में जहां ₹15.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, वहीं धुरंधर ने छठे वीकेंड में ₹16.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फर्क बहुत ज्यादा नहीं है, मगर इतना बताने के लिए काफी है कि हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अभी भी पहली च्वाइस है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का 38 दिनों का नेट कलेक्शन अब ₹857.40 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 37वें दिन (शनिवार) को ₹850 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धुरंधर अपना दम दिखा रही है। फिल्म ने ₹1296 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है, जिसमें से ₹1011.73 करोड़ ग्रॉस भारतीय बॉक्स ऑफिस से आया है, जबकि ₹284.10 करोड़ ग्रॉस ओवरसीज से मिला है।

38 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म छठे हफ्ते में चल रही है। छठे वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को 3.60 करोड़, शनिवार को 6.10 करोड़ और रविवार को 6.85 करोड़ का कलेक्शन किया।
धुरंधर अब आधिकारिक तौर पर इस साल ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। धुरंधर ने अपने थिएट्रिकल रन में कई रिकॉर्ड बनाये हैं।
- वीक 1: ₹218 करोड़
- वीक 2: ₹261.50 करोड़
- वीक 3: ₹189.30 करोड़
- वीक 4: ₹115.70 करोड़
- वीक 5: ₹56.35 करोड़
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹479.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹668.80 करोड़
WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)
- Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
- Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
- Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़
चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़
- Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
- Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
- Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
- Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़
चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़
चार हफ्तों का नेट कलेक्शन: 784.50 करोड़
WEEK 5 (2-8 जनवरी)
- Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
- Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़
- Day 31 (रविवार): ₹13.50 करोड़
पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹35.80 करोड़
- Day 32 (सोमवार): ₹5.40 करोड़
- Day 33 (मंगलवार): ₹5.70 करोड़
- Day 34 (बुधवार): ₹4.75 करोड़
- Day 35 (गुरुवार): ₹4.70 करोड़
पांचवें हफ्ते नेट का कलेक्शन: ₹56.35 करोड़
पांच हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹840.85 करोड़
WEEK 6 (9-15 जनवरी)
- Day 36 (शुक्रवार): ₹3.60 करोड़
- Day 37 (शनिवार): ₹6.10 करोड़
- Day 38 (रविवार): ₹6.85 करोड़
छठे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹16.55 करोड़
38 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹857.40 करोड़

