मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 4: आदित्य धर निर्मित-निर्देशित धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक धमाके कर रही है। ओपनिंग वीकेंड में शतक ठोकने के बाद फिल्म ने पहले सोमवार को ना सिर्फ जबरदस्त कारोबार किया, बल्कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने के रास्ते पर चल पड़ी है।
सोमवार को वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फिल्मों के कलेक्शंस में गिरावट आती है। धुरंधर की कमाई भी घटी, मगर ओपनिंग डे के मुकाबले ज्यादा फर्क नहीं आया, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है। धुरंधर ने पहले सोमवार को 24.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। याद रहे फिल्म ने 28.60 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
सोमवार के कलेक्शन के बाद धुरंधर का घरलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों का नेट कलेक्शन अब 130.80 करोड़ हो गया है। इस गति को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि धुरंधर दूसरे वीकेंड तक 200 करोड़ का पड़ाव आसानी से पार कर लेगी, जिसके लिए 69.20 करोड़ ही चाहिए।
Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़
Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़
Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़
रणवीर सिंह की हाइएस्ट ग्रॉसिंग मूवीज
धुरंधर रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी सफलता बनने के रास्ते पर है। हालांकि, इससे पहले वो 200 करोड़ और 300 करोड़ की फिल्में दे चुके हैं, मगर पिछले कुछ वक्त से उनकी कुछ फिल्में जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, रणवीर की क्राउड पुलिंग पॉवर पर सवाल खड़े होने लगे थे।
धुरंधर अगर बड़ा कलेक्शन कर लेती है तो रणवीर के करियर के लिए यह एक अहम मोड़ साबित होगी। फिलहाल, धुरंधर रणवीर की छठी हाइएस्ट ग्रॉसर बन चुकी है। आज मंगलवार को गली ब्वॉय को पीछे छोड़कर यह पांचवी हाइएस्ट ग्रॉसर बन जाएगी।
- पद्मावत- 302.15 करोड़
- सिम्बा- 240.31 करोड़
- बाजीराव मस्तानी- 184.20 करोड़
- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 153.60 करोड़
- गली ब्वॉय- 140.25 करोड़
- धुरंधर- 130.80 करोड़
- गोलियों की रासलीला राम लीला- 116.33 करोड़
- 83- 109.02 करोड़
Top 10 Highest Grossing Movies of 2025
अगर, इस साल रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो धुरंधर टॉप 10 कलेक्शंस की लिस्ट में 10वें पायदान पर है। अब देखना है, रणवीर की फिल्म आने वाले दिनों में लिस्ट कितना ऊपर चढ़ पाती है।
अभी की बात करें तो धुरंधर ने इस साल की कई चर्चित और इवेंट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें थामा, जॉली एलएलबी 3, केसरी चैप्टर 2, जाट, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, तेरे इश्क में, दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2, परम सुंदरी, बागी 4,
1- छावा- 600.10 करोड़
2- सैयारा- 337.78 करोड़
3- कांतारा अ लीजेंड- चैप्टर 1- 224.39 करोड़
4- वॉर 2- 185.13
5- महावतार नरसिम्हा- 182.83 करोड़
6- रेड 2- 178.08 करोड़
7- सितारे जमीन पर- 165.67 करोड़
8- हाउसफुल 5- 160.72 करोड़
9- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़
10- धुरंधर- 130.80 करोड़
धुरंधर, स्पाइ एक्शन थ्रिलर है, जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म के पेस पकड़ने के साथ ही इस पर प्रोपेगैंडा फिल्म होने के आरोप भी लगने शुरू हो गये हैं। कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म सत्ताधारी पार्टी के एजेंडे को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह नया हिंदुस्तान है, घर में घुसकर मारता है, जैसे डायलॉग संदेह पैदा कर रहे हैं।
कहा यह भी जा रहा है कि फिल्म की कहानी का प्लॉट जिस सच्ची घटना से प्रेरित है, उसका कालखंड 2002-2007 है। उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, फिर कैसे यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नजरिये को आगे बढ़ा रही है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन और सारा अर्जुन प्रमुख किरदारों में हैं।

