Dhurandhar Box Office Day 40: धुरंधर ने सिनेमाघरों में पूरा किया 40 दिनों का सफर, छठे मंगलवार को बनाया कमाई का रिकॉर्ड

Dhurandhar box office collection 40 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 40: किसी एक भाषा में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी धुरंधर रिलीज के छठे हफ्ते में चल रही है और मंगलवार को इसने सिनेमाघरों में 40 दिनों का सफर पूरा कर लिया। इसके साथ धुरंधर ने एक और रिकॉर्ड बनाया है- 40वें दिन सबसे अधिक कमाई।

हिंदी सिनेमा में यह दुर्लभ मौका है, जब कोई फिल्म रिलीज के 40वें दिन भी अपनी कमाई से चौंका रही हो। अहम बात यह है कि नये साल के पहले महीने में जहां नई फिल्में ढेर हो रही हैं, धुरंधर ने अपनी रफ्तार बनाये रखी है।

40वें दिन 2.90 करोड़ कलेक्शन

छठे हफ्ते में कलेक्शंस काफी कम हो गये हैं, मगर इसके बावजूद फिल्म ने मंगलवार को ₹2.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद धुरंधर का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 40 दिनों का नेट कलेक्शन ₹863 करोड़ हो चुका है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म लगभग ₹1300 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Box Office Report 2025: खुशियां कम ज्यादा गम! हिट के लिए तरसी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, साउथ-हॉलीवुड के लिए भी औसत रहा साल

द राजा साब से आगे धुरंधर

धुरंधर इस महीने की मोस्ट अवेटेड तेलुगु फिल्म द राजा साब के हिंदी वर्जन के मुकाबले ज्यादा कमाई कर रही है। द राजा साब (हिंदी) पहले मंगलवार को लगभग ₹1.45 करोड़ का नेट कलेक्शन ही कर सकी। रिलीज के पांच दिनों में द राजा साब ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ₹18.70 करोड़ जुटाये हैं, जबकि इस अवधि में धुरंधर ₹22.15 करोड़ जमा कर चुकी है।

40 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

धुरंधर पिछले साल 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब छठे हफ्ते में चल रही है। छठे वीकेंड में फिल्म ने शुक्रवार को ₹3.60 करोड़, शनिवार को ₹6.10 करोड़ और रविवार को ₹6.85 करोड़ का कलेक्शन किया था।

धुरंधर आधिकारिक तौर पर इस साल ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। ₹863 करोड़ नेट जमा कर चुकी फिल्म से अब 900 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, रफ्तार को देखते हुए यह पड़ाव थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

अपने 40 दिनों के थिएट्रिकल रन में धुरंधर ने कई रिकॉर्ड बनाये हैं।

  • वीक 1: ₹218 करोड़
  • वीक 2: ₹261.50 करोड़
  • वीक 3: ₹189.30 करोड़
  • वीक 4: ₹115.70 करोड़
  • वीक 5: ₹56.35 करोड़

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़

WEEK 5 (2-8 जनवरी)

  • Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
  • Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 31 (रविवार): ₹13.50 करोड़

पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹35.80 करोड़

  • Day 32 (सोमवार): ₹5.40 करोड़
  • Day 33 (मंगलवार): ₹5.70 करोड़
  • Day 34 (बुधवार): ₹4.75 करोड़
  • Day 35 (गुरुवार): ₹4.70 करोड़

पांचवें हफ्ते नेट का कलेक्शन: ₹56.35 करोड़

WEEK 6 (9-15 जनवरी)

  • Day 36 (शुक्रवार): ₹3.60 करोड़
  • Day 37 (शनिवार): ₹6.10 करोड़
  • Day 38 (रविवार): ₹6.85 करोड़

छठे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹16.55 करोड़

  • Day 39 (सोमवार): ₹2.70 करोड़
  • Day 40 (मंगलवार): ₹2.90 करोड़