Dhurandhar Box Office Day 42: धुरंधर के सिनेमाघरों में छह हफ्ते पूरे, बड़ी-बड़ी फिल्मों के सामने मजबूती से टिकी रही फिल्म

Dhurandhar box office collection 42 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 42: आदित्य धर निर्मित-निर्देशित फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर छह हफ्तों का सफर कामयाबी के साथ पूरा कर लिया है। छठे हफ्ते में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई है, मगर फिर भी नई फिल्मों से बेहतर चल रही है।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई का नया रिकॉर्ड कायम कर चुकी धुरंधर के सामने कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, मगर सब पानी मांग गईं। नई फिल्में एक-एक करके धराशायी होती रहीं और धुरंधर चट्टान की तरह मजबूती से डटी रही।

गुरुवार को धुरंधर ने रिलीज का छठा हफ्ता पूरा किया और कलेक्शन रहा 3.40 करोड़, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका छह हफ्तों या 42 दिनों का नेट कलेक्शन ₹869.80 करोड़ हो गया है। धुरंधर ने छठे हफ्ते में ₹28.95 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

42 दिनों के थिएट्रिकल रन में धुरंधर ने कई रिकॉर्ड बनाये हैं और हफ्ता-दर-हफ्ता कमाई इस प्रकार रही।

  • वीक 1: ₹218 करोड़
  • वीक 2: ₹261.50 करोड़
  • वीक 3: ₹189.30 करोड़
  • वीक 4: ₹115.70 करोड़
  • वीक 5: ₹56.35 करोड़
  • वीक 6: ₹28.95 करोड़

यह भी पढ़ें: Movies in January in Cinemas: ‘इक्कीस’ के साथ होगा ’26’ का आगाज! जनवरी में आ रहीं बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की ये फिल्में

अगले शुक्रवार से ‘बॉर्डर 2’ की चुनौती

फिल्म धीरे-धीरे ₹900 करोड़ के अभूतपूर्व माइल स्टोन की ओर बढ़ रही है, जिसके लिए इसे अब ₹30.20 करोड़ चाहिए। फिल्म के लिए यह हफ्ता बेहद अहम है, क्योंकि अगले शुक्रवार 23 जनवरी को बॉर्डर 2 की महा-चुनौती आ रही है। यह साल की पहली मोस्ट एंटिसिपेटेड हिंदी फिल्म है, जिससे बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।

42 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

धुरंधर पिछले साल 5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपने छह हफ्तों के थिएट्रिकल रन में धुरंधर ने कई बड़ी चुनौतियों का सामने किया। सबसे पहली चुनौती 12 सितम्बर को आई किस किस को प्यार करूं 2 और अखंडा 2 थीं। दोनों ही फिल्म धुरंधर के सामने विफल रहीं।

फिर 19 दिसम्बर को हॉलीवुड से अवतार फायर एंड ऐश के रूप में बड़ी चुनौती आयी, मगर इससे धुरंधर की रफ्तार नहीं घटी। 25 दिसम्बर को कार्तिक आर्यन की तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, वृषभ और एनाकोंडा रिलीज हुईं, मगर कोई फिल्म धुरंधर का रथ नहीं रोक सकी।

एक जनवरी को इक्कीस और 9 जनवरी को आई बहुचर्चित द राजा साब भी धुरंधर के सामने बौनी साबित हुई। प्रभास स्टारर तेलुगु भाषा की इस फिल्म के हिंदी वर्जन की सारी हवा रिलीज के बाद निकल गई।

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23 (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24 (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़

  • Day 25 (सोमवार): ₹11.20 करोड़
  • Day 26 (मंगलवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 27 (बुधवार): ₹12.40 करोड़
  • Day 28 (गुरुवार): ₹17.60 करोड़

चौथे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹115.70 करोड़

WEEK 5 (2-8 जनवरी)

  • Day 29 (शुक्रवार): ₹9.70 करोड़
  • Day 30 (शनिवार): ₹12.60 करोड़
  • Day 31 (रविवार): ₹13.50 करोड़

पांचवें वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹35.80 करोड़

  • Day 32 (सोमवार): ₹5.40 करोड़
  • Day 33 (मंगलवार): ₹5.70 करोड़
  • Day 34 (बुधवार): ₹4.75 करोड़
  • Day 35 (गुरुवार): ₹4.70 करोड़

पांचवें हफ्ते नेट का कलेक्शन: ₹56.35 करोड़

WEEK 6 (9-15 जनवरी)

  • Day 36 (शुक्रवार): ₹3.60 करोड़
  • Day 37 (शनिवार): ₹6.10 करोड़
  • Day 38 (रविवार): ₹6.85 करोड़

छठे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹16.55 करोड़

  • Day 39 (सोमवार): ₹2.70 करोड़
  • Day 40 (मंगलवार): ₹2.90 करोड़
  • Day 41 (बुधवार): ₹3.40 करोड़
  • Day 42 (गुरुवार): ₹3.40 करोड़

छठे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹28.95 करोड़