मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 7: क्रिसमस की छुट्टी में धुरंधर ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। फिल्म तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़ धुरंधर हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म बन गई है। वहीं, देशभर की इंडस्ट्रीज की बात करें तो धुरंधर हिंदी में सबसे कमाने वाली दूसरी फिल्म है। इससे आगे अब बस पुष्पा 2 ही है।
गुरुवार (25 दिसम्बर) को फिल्म ने ₹28.60 करोड़ के शानदार कलेक्शन के साथ तीसरा हफ्ता पूरा किया। अब फिल्म का 3 हफ्तों या 21 दिनों का नेट कलेक्शन ₹668.80 करोड़ हो गया है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में ₹189.30 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जो एक रिकॉर्ड है।
किसी भी भारतीय फिल्म का हिंदी बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में यह हाइएस्ट कलेक्शन है। धुरंधर ने हिंदी में हाइएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 के तीसरे वीक के कलेक्शन को भारी अंतर से पीछे छोड़ दिया है। इस साल की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिंदी फिल्म छावा भी इस रिकॉर्ड में धुरंधर से काफी पीछे छूट गई है।
यह भी पढ़ें: Movies This Friday in Cinemas: क्रिसमस पर रिलीज हो रहीं इन फिल्मों के साथ 2025 कहेगा अलविदा! पढ़ें पूरी लिस्ट
- धुरंधर- 189.30 करोड़
- पुष्पा 2- 107.75 करोड़
- छावा- 84.94 करोड़
- स्त्री 2- 72.82 करोड़
- बाहुबली 2- 69.75 करोड़
अगर, हफ्ते-दर-हफ्ते धुरंधर के कलेक्शंस देखें तो इस प्रकार हैं:
वीक 1- 218 करोड़
वीक 2- 261.50 करोड़
वीक 3- 189.30 करोड़
वहीं, वर्ल्डवाइड धुरंधर 1006.70 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 789.18 करोड़ और ओवरसीज में 217.50 करोड़ ग्रॉस जमा किये हैं।

Highest Grossing Indian Movies of All Time
धुरंधर को अब भारतीय सिनेमा की हाइएस्ट ग्रॉसर हिंदी फिल्म बनने के लिए ₹161.31 करोड़ चाहिए। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह रकम मुश्किल नहीं लगती। चौथ वीकेंड में फिल्म ₹700 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी और इसके बाद ₹800 करोड़ का सफर शुरू करेगी।
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. धुरंधर | 668.80 |
| 3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु) | 643.87 |
| 4. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 5. छावा (2025) | 600.10 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
20 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकार रखी। अवतार फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की गति धीमी नहीं पड़ी।
साल 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर हिंदी फिल्म बनी धुरंधर ने 600 करोड़ का पड़ाव 19वें दिन पार कर लिया था और अब 700 करोड़ के सफर पर निकल पड़ी है।
धुरंधर के पड़ाव:
- 100 करोड़- 3 दिन
- 200 करोड़- 7 दिन
- 300 करोड़- 9 दिन
- 400 करोड़- 12 दिन
- 500 करोड़- 15 दिन
- 600 करोड़- 19 दिन
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹479.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹668.80 करोड़
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल 19 मार्च को आएगा।

