Dhurandhar Box Office Day 8: दूसरे शुक्रवार को धुरंधर ने मचाया बवाल, अब वीकेंड में 300 करोड़ पक्के

Dhurandhar box office collection 8 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 8: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर तांडव कर रही है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को एक बार फिर तेजी पकड़ी और 250 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया। रणवीर के करियर की सबसे तेज फिल्म बन चुकी धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का इतिहास लिख रही है।

दूसरे शुक्रवार (12 दिसम्बर) को फिल्म ने 34.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका 8 दिनों का नेट कलेक्शन 252.70 करोड़ हो चुका है। धुरंधर अब 300 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रही है।

ट्रिपल सेंचुरी के लिए फिल्म को अब महज 47.30 करोड़ की जरूरत है, जो रविवार तक मिलना पक्का है, यानी दूसरे वीकेंड के बाद धुरंधर 300 करोड़ के पड़ाव को पार कर चुकी होगी और इसके साथ ही रणवीर सिंह की हाइएस्ट ग्रॉसर बन जाएगी।

रणवीर सिंह की टॉप फिल्में

अभी तक रणवीर की हाइएस्ट ग्रॉसर पद्मावत है, जिसने 302 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। धुरंधर रणवीर की फास्टेस्ट फिल्म भी है, जिसने 100 करोड़ का पड़ाव सिर्फ 3 दिनों में और 200 करोड़ 7 दिनों में पार कर लिया और अब 300 करोड़ का पड़ाव 10 दिनों में पार कर लेगी।

  • पद्मावत- 302.15 करोड़
  • धुरंधर- 252.70 करोड़
  • सिम्बा- 240.31 करोड़
  • बाजीराव मस्तानी- 184.20 करोड़
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- 153.60 करोड़
  • गली ब्वॉय- 140.25 करोड़
  • गोलियों की रासलीला राम लीला- 116.33 करोड़
  • 83- 109.02 करोड़

यह भी पढ़ें: Akshaye Khanna की ‘धुरंधर’ परफॉर्मेंस पर आया ‘डायरेक्टर’ अक्षय कुमार का रिएक्शन, बोले- कभी घमंड नहीं किया!

पहले हफ्ते में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये।

WEEK 1

Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़

Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़

Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़

Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़

WEEK 2

Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़

Top 10 Movie Collections Of 2025

साल 2025 की टॉप मूवीज की लिस्ट में धुरंधर तीसरे स्थान पर आ चुकी है। इससे आगे अब छावा और सैयारा ही हैं। सैयारा का लाइफ टाइम कलेक्शन दूसरे वीकेंड में पीछे छूट जाएगा और धुरंधर साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि, छावा तक पहुंचने में इसे अभी वक्त लगेगा।

1- छावा- 600.10 करोड़

2- सैयारा- 337.78 करोड़

3- धुरंधर- 252.70 करोड़

4- कांतारा अ लीजेंड- चैप्टर 1- 224.39 करोड़

5- वॉर 2- 185.13

6- महावतार नरसिम्हा- 182.83 करोड़

7- रेड 2- 178.08 करोड़

8- सितारे जमीन पर- 165.67 करोड़

9- हाउसफुल 5- 160.72 करोड़

10- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।