मुंबई। Dhurnadhar 2 Box Office Day 8: धुरंधर द रिवेंज की निर्माता कम्पनी जिओ स्टूडियोज ने शुक्रवार को फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किये, जिसके मुताबिक धुरंधर 2 आठ दिनों के विस्तारित ओपनिंग वीक में ही भारतीय सिनेमा की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ के माइलस्टोन को लांघ चुका है।
पहले हफ्ते में ₹690 करोड़ नेट कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार चल रही है और नित नये रिकॉर्ड बना रही है। 19 मार्च को गुरुवार के दिन रिलीज होने के कारण इसे 8 दिनों का एक्सटेंडेड ओपनिंग वीक मिला, जिसमें फिल्म ने ₹1088 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। इस कलेक्शन के साथ धुरंधर द रिवेंज भारतीय सिनेमा के इतिहास की फास्टेस्ट फिल्म बन चुकी है।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आठ दिनों में ₹814 करोड़ ग्रॉस और ओवरसीज में ₹274 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है। अगर नेट कलेक्शन की बात करें तो आठ दिनों में धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹690 करोड़ सभी भाषाओं में कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Rules: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का आतंक, अगले दो हफ्तों तक रिलीज नहीं हो रही कोई बड़ी फिल्म

WEEK 1 (19-26 मार्च)
धुरंधर 2 सिनेमाघरों में 19 मार्च को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई थी। इससे एक दिन 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यूज रखे गये थे, जिसमें 43 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने 102 करोड़ की सॉलिड ओपनिंग ली थी।
फिल्म ने 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में ही 466 करोड़ नेट जमा कर लिये थे। गौरतलब है कि पहले वीकेंड में सिर्फ शनिवार को छोड़कर फिल्म ने हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
- Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
- Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
- Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
- Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़
- Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
- Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
- Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
- Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़
ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़
तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी धुरंधर 2
इस नेट कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है। रिलीज के आठवें दिन धुरंधर 2 ने स्त्री 2 और जवान के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। धुरंधर 2 से आगे अब बस पुष्पा 2 और प्रीक्वल धुरंधर ही हैं।
- धुरंधर (2025)- ₹895.96 करोड़ (हिंदी फिल्म)
2. पुष्पा 2 (2024)- ₹830.10 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)
3. धुरंधर 2 (2026)- ₹690 करोड़ (हिंदी फिल्म)
4. जवान (2023)- ₹643.87 करोड़ (हिंदी फिल्म)
5. स्त्री 2 (2024)- ₹627.02 करोड़ (हिंदी फिल्म)
6. छावा (2025)- ₹600.10 करोड़ (हिंदी फिल्म)
7. एनिमल (2023)- ₹556.36 करोड़ (हिंदी फिल्म)
8. पठान (2023)- ₹543.05 करोड़ (हिंदी फिल्म)
9. गदर 2 (2023)- ₹525.45 करोड़ (हिंदी फिल्म)
10. बाहुबली 2 (2017)- ₹510.99 करोड़ (हिंदी डब तेलुगु फिल्म)
आज (27 मार्च) से फिल्म दूसरे हफ्ते में दाखिल हो गई है और इस हफ्ते में भी धुरंधर द रिवेंज के सामने कोई चुनौती नहीं है, जिसके चलते फिल्म का बिजनेस बढ़ने की पूरी सम्भावना है।

