मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 10: रविवार को हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। हाउसफुल 5, इस साल की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, अक्षय कुमार की छठी सबसे बड़ी फिल्म है।
हाउसफुल 5 इस हफ्ते अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़कर 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने के रास्ते पर है, जिसने 174 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।
दूसरे वीकेंड में 19 करोड़ जोड़े
13 से 15 जून तक, दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 29.11 करोड़ नेट जुटाये हैं, जिसके बाद हाउसफुल 5 का 10 दिनों का नेट कलेक्शन 162.69 करोड़ (Housefull 5 Box Office Day 10) हो चुका है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.60 करोड़, शनिवार को 10.21 करोड़ और रविवार 12.30 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
दूसरा वीकेंड
- शुक्रवार (Day 8): ₹6.60 करोड़
- शनिवार (Day 9): ₹10.21 करोड़
- रविवार (Day 10): ₹12.30 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹29.11 करोड़
दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई पहले वीकेंड के मुकाबले लगभग 70 फीसदी गिरी है। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 91.83 करोड़ नेट जमा किये थे। फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव महज दो दिनों में हासिल कर लिया था, जबकि 100 करोड़ तक पहुंचने में इसे 4 दिन लगे।
हाउसफुल 5 ने 150 करोड़ का पड़ाव पार करने में 9 दिन लिये थे।
यह भी पढ़ें: Fake Box Office Collection: क्या आंकड़ों के साथ की जा रही हेरा फेरी? ‘काबिल’ डायरेक्टर ने फिर उठाया सवाल
200 करोड़ का सफर शुरू
साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए हाउसफुल 5 को रेड 2 को पीछे छोड़ना होगा, जिसके लिए इसे लगभग 13 करोड़ चाहिए। यह राशि बुधवार तक मिल जानी चाहिए। 150 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद अब हाउसफुल 5 से 200 करोड़ की उम्मीद की जा सकती है।
डबल सेंचुरी लगाने के लिए फिल्म को फिलहाल 67.31 करोड़ चाहिए। यह राशि जुटाने में वक्त लग सकता है।
अक्षय कुमार के करियर की टॉप 10 फिल्में देखें तो हाउसफुल 5 छठे स्थान पर आ गई है। इससे आगे 2.0, हाउसफुल 4, सूर्यवंशी, मिशन मंगल और गुड न्यूज हैं।
पहला हफ्ता
- शुक्रवार (Day 1): ₹24.35 करोड़
- शनिवार (Day 2): ₹32.38 करोड़
- रविवार (Day 3): ₹35.10 करोड़
- सोमवार (Day 4): ₹13.15 करोड़
- मंगलवार (Day 5): ₹11.70 करोड़
- बुधवार (Day6): ₹9.40 करोड़
- गुरुवार (Day 7): ₹7.50 करोड़
7 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹133.58 करोड़
वर्ल्डवाइड 227 करोड़
फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 227.70 करोड़ हो चुका है, जिसमें से 51.01 करोड़ ग्रॉस ओवरसीज से आया है। फिल्म ओवरसीज में 85 से अधिक लोकेशंस पर 2000 प्लस स्क्रींस पर रिलीज की गई है।
6 जून को हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई है। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखे हैं। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।