मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 11: अक्षय कुमार की फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार काफी कम हो गई है। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई। हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है।
मंगलवार को टिकटों पर 99 रुपये का ऑफर होने के कारण कमाई में उछाल आने की सम्भावना है। इस हफ्ते फिल्म के सामने कोई चुनौती नहीं है। 20 जून को आमिर खान की सितारे जमीन पर रिलीज हो रही है, जिसके बाद हाउसफुल 5 का सफर थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 11 दिनों में 166 करोड़
13 जून को हाउसफुल 5 ने दूसरे हफ्ते में एंट्री ली। दूसरे शुक्रवार को 6.60 करोड़, शनिवार को 10.21 करोड़ और रविवार को 12.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
वर्किंग वीक शुरू होने के बाद दूसरे सोमवार को हाउसफुल 5 की कमाई घटकर सिर्फ 3.80 करोड़ रह गई। इसे मिलाकर फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 11) 166.49 करोड़ हो गया है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood South Movies In June: जून का पारा बढ़ाने आ रहीं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर घमासान
6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 24.35 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ जुटाये थे। फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। पहले हफ्ते में हाउसफुल 5 का नेट कलेक्शन 133.58 करोड़ रहा।
हाउसफुल 5, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। दूसरे स्थान पर आने के लिए इसे अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ना होगा, जिसने 174 करोड़ का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है। उम्मीद है कि दूसरे हफ्ते में हाउसफुल 5, रेड 2 से आगे निकल जाएगी।
11 दिनों में 250 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 250 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है, जिसमें से 196.45 करोड़ इंडिया का ग्रॉस कलेक्शन है।
11 दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन इस प्रकार रहा-
- Day 1: 11.11 करोड़
- Day 2: 13.10 करोड़
- Day 3: 9.80 करोड़
- Day 4: 3.75 करोड़
- Day 5: 3.40 करोड़
- Day 6: 2.55 करोड़
- Day 7: 2.05 करोड़
- Day 8: 2.35 करोड़
- Day 9: 2.90 करोड़
- Day 10: 2.25 करोड़
- Day 11: 1.06 करोड़
6 जून को हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई है। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखे हैं। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।