Housefull 5 Box Office Day 12: मंगलवार को कलेक्शंस में आया उछाल, ‘रेड 2’ से बस इतना पीछे ‘हाउसफुल 5’

Housefull 5 box office collection day 12. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 12: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5, 6 जून को रिलीज होने के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है, जो अपने हास्य और बड़ी स्टारकास्ट के लिए जानी जाती है।

फिल्म की कहानी एक लग्जरी क्रूज शिप पर दिखाई गई है, जिसमें हत्या और रहस्य का तड़का है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में कमी देखी गई है। 12वें दिन मंगलवार, यानी 17 जून को, फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया।

सोमवार के मुकाबले कलेक्शन में जम्प आया। इसकी वजह 99 रुपये में टिकट ऑफर रहा। मंगलवार का बिजनेस मिलाकर हाउसफुल 5 का अब 12 दिनों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 12) 170.89 करोड़ हो गया है।

साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बनने के लिए इसे रेड 2 को पीछे छोड़ना होगा, जो 176 करोड़ के आसपास अब तक जमा कर चुकी है। जाहिर है कि हाउसफुल 5 को अभी लगभग 7 करोड़ की दरकार है।

12 दिनों में ऐसा रहा फिल्म का प्रतिदिन सफर

हाउसफुल 5 ने 24.35 करोड़ ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म ने 91.83 करोड़ कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था फिल्म ने पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और दूसरे शनिवार तक 150 करोड़ रुपये को भी छू लिया।

पहला हफ्ता:

  • Day 1 (शुक्रवार): 24.35 करोड़ रुपये
  • Day 2 (शनिवार): 32.38 करोड़ रुपये
  • Day 3 (रविवार): 35.10 करोड़ रुपये

ओपनिंग वीकेंड: 91.83 करोड़ रुपये

  • Day 4 (सोमवार): 13.15 करोड़ रुपये
  • Day 5 (मंगलवार): 11.70 करोड़ रुपये
  • Day 6 (बुधवार): 9.40 करोड़ रुपये
  • Day 7 (गुरुवार): 7.50 करोड़ रुपये

फर्स्ट वीक: 133.58 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता:

  • Day 8 (शुक्रवार): 6.60 करोड़ रुपये
  • Day 9 (शनिवार): 10.21 करोड़ रुपये
  • Day 10 (रविवार): 12.30 करोड़ रुपये

दूसरा वीकेंड: 29.11 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): 3.80 करोड़ रुपये
  • Day 12 (मंगलवार): 4.40 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: Fake Box Office Collection: क्या आंकड़ों के साथ की जा रही हेरा फेरी? ‘काबिल’ डायरेक्टर ने फिर उठाया सवाल

फिल्म की सफलता के कारण

हाउसफुल 5 की सफलता का श्रेय इसकी स्टारकास्ट को जाता है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिज, सोनम बाजवा और नर्गिस फाखरी शामिल हैं।

फिल्म के दो अलग-अलग क्लाइमैक्स (हाउसफुल 5A और 5B) ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। हालांकि, मिश्रित समीक्षाओं और महिलाओं के चित्रण पर आलोचना के बावजूद, फिल्म ने जनता के बीच अपनी पकड़ बनाए रखी।

तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखे हैं। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।