मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 14: अक्षय कुमार की फिलम हाउसफुल 5 ने सिनेमाघरों में दो हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया है और साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
अब इसके 200 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद बढ़ गई है, जो तीसरे वीकेंड में हासिल हो सकता है। बशर्ते फिल्म की रफ्तार बनी रहनी चाहिए।
रिलीज के चौदहवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ नेट जमा किये, जिसके बाद हाउसफुल 5 का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों (14 दिनों) का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 14) 177.09 करोड़ हो गया है। हाउसफुल 5 ने दो हफ्तों में अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को पीछे छोड़ दिया है, जिसनें 176.93 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।
हालांकि, कुछ सिनेमाघरों में फिल्म अभी भी चल रही है। ऐसे में रेड 2 के कलेक्शंस थोड़ा और बढ़ सकते हैं। मगर, फिलहाल हाउसफुल 5 आगे निकल गई है।
यह भी पढ़ें: रिलीज के दो महीने बाद अक्षय कुमार की फिल्म Kesari Chapter 2 के खिलाफ FIR, पढ़िए- क्या है पूरा विवाद?
2025 की दूसरी हाइएस्ट ग्रॉसर बनी Housefull 5
2025 के फर्स्ट हाफ की टॉप फिल्मों में हाउसफुल 5 अब दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले स्थान पर विक्की कौशल की छावा है, जिसने 600 करोड़ नेट कलेक्शन किया। हालांकि, इस रिकॉर्ड को तोड़ना फिलहाल मुश्किल दिखता है।
- छावा- 600.10 करोड़
- हाउसफुल 5- 177.09 करोड़
- रेड 2- 176.93 करोड़
- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़
- सिकंदर- 103.45 करोड़
अक्षय की अपनी फिल्मोग्राफी की बात करें तो हाउसफुल 5 उनके करियर की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। अगर, 200 करोड़ क्लब में दाखित होती है तो इस क्लब में यह अक्षय की तीसरी फिल्म होगी।
फिल्म की प्रतिदिन की कमाई इस प्रकार रही:
पहले वीकेंड में फिल्म ने 91.83 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत की और पहले हफ्ते में यह 133.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। दूसरे हफ्ते में हाउसफुल 5 ने 43.51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
पहला हफ्ता:
- Day 1 (शुक्रवार): 24.35 करोड़ रुपये
- Day 2 (शनिवार): 32.38 करोड़ रुपये
- Day 3 (रविवार): 35.10 करोड़ रुपये
ओपनिंग वीकेंड: 91.83 करोड़ रुपये
- Day 4 (सोमवार): 13.15 करोड़ रुपये
- Day 5 (मंगलवार): 11.70 करोड़ रुपये
- Day 6 (बुधवार): 9.40 करोड़ रुपये
- Day 7 (गुरुवार): 7.50 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक: 133.58 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता:
- Day 8 (शुक्रवार): 6.60 करोड़ रुपये
- Day 9 (शनिवार): 10.21 करोड़ रुपये
- Day 10 (रविवार): 12.30 करोड़ रुपये
दूसरा वीकेंड: 29.11 करोड़
- Day 11 (सोमवार): 3.80 करोड़ रुपये
- Day 12 (मंगलवार): 4.40 करोड़ रुपये
- Day 13 (बुधवार): 3.20 करोड़ रुपये
- Day 14 (गुरुवार): 3 करोड़ रुपये
सेकंड वीक: 177.09 करोड़ रुपये
‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, दारा सिंह, जैकलिन फर्नांडिज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, और निकितिन धीर ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।
फिल्म की कहानी एक शानदार क्रूज जहाज पर सेट है, जहां एक अरबपति की हत्या के बाद तीन लोग अपने को ‘जॉली’ बताकर उसकी संपत्ति के दावेदार बनते हैं।