Housefull 5 Box Office Day 19: मंगलवार को बढ़ी कमाई, अक्षय कुमार की 5th हाइएस्ट ग्रॉसर बनी ‘हाउसफुल 5’

Housefull 5 box office collection 19 days. Photo- X

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 19: सितारे जमीन पर से टक्कर लेते हुए अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शंस में थोड़ी बढ़ोत्तरी हुई, जिसके बाद हाउसफुल 5 अक्षय के करियर की पांचवीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।

तीसरे हफ्ते में चल रही फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन मंगलवार को 2.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया। हाउसफुल 5 का 19 दिनों का नेट कलेक्शन अब 190.19 करोड़ हो गया है। सितारे जमीन पर की रिलीज का फिल्म का असर पड़ा है। हालांकि, अभी तक हाउसफुल 5 इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। पहले स्थान पर छावा (600 करोड़) है।

अक्षय की टॉप 10 फिल्मों में हाउसफुल 5 (Housefull 5 Box Office Day 19) अब पांचवें स्थान पर है। मंगलवार को 2.0 को पीछे छोड़कर हाउसफुल 5 ने इस जगह पर कब्जा किया है। इससे आगे हाउसफुल 4, सूर्यवंशी, मिशन मंगल और गुड न्यूज हैं। बुधवार और गुरुवार को अगर फिल्म के कलेक्शन स्थिर बने रहे तो यह हाउसफुल 4 की जगह लेकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: Maa VS Kannappa: ‘कन्नप्पा’ के सामने होगी काजोल की फिल्म ‘मां’, अक्षय कुमार ने अजय देवगन का दिया ये दिलचस्प ऑफर

बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की टॉप 10 फिल्में

1. गुड न्यूज- 205.14 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

2. मिशन मंगल- 202.98 करोड़ (2019)- साइ फाइ ड्रामा

3. सूर्यवंशी- 196 करोड़ (2021)- एक्शन ड्रामा

4. हाउसफुल 4- 194.60 करोड़ (2019)- कॉमेडी ड्रामा

5. हाउसफुल 5- 190.19 करोड़ (2025)- कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री

6. 2.0- 189.55 करोड़ (2018)- साइ फाइ एक्शन ड्रामा

7. केसरी- 154.41 करोड़ (2019)- पीरियड एक्शन ड्रामा

8. ओएमजी 2- 150.17 करोड़- (2023)- सोशल कॉमेडी

9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 134.22 करोड़ (2017)- सोशल कॉमेडी

10. राउड़ी राठौड़- 133.25 करोड़ (2012)- एक्शन कॉमेडी

Housefull 5 की हर दिन यूं रही रफ्तार

हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अक्षय के करियर की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ की ओपनिंग लेकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ बटोरकर चार दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।

पहला हफ्ता:

  • Day 1 (शुक्रवार): 24.35 करोड़ रुपये
  • Day 2 (शनिवार): 32.38 करोड़ रुपये
  • Day 3 (रविवार): 35.10 करोड़ रुपये

ओपनिंग वीकेंड: 91.83 करोड़ रुपये

  • Day 4 (सोमवार): 13.15 करोड़ रुपये
  • Day 5 (मंगलवार): 11.70 करोड़ रुपये
  • Day 6 (बुधवार): 9.40 करोड़ रुपये
  • Day 7 (गुरुवार): 7.50 करोड़ रुपये

फर्स्ट वीक: 133.58 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता:

  • Day 8 (शुक्रवार): 6.60 करोड़ रुपये
  • Day 9 (शनिवार): 10.21 करोड़ रुपये
  • Day 10 (रविवार): 12.30 करोड़ रुपये

दूसरा वीकेंड: 29.11 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): 3.80 करोड़ रुपये
  • Day 12 (मंगलवार): 4.40 करोड़ रुपये
  • Day 13 (बुधवार): 3.20 करोड़ रुपये
  • Day 14 (गुरुवार): 3 करोड़ रुपये

सेकंड वीक: 177.09 करोड़ रुपये

तीसरा हफ्ता:

  • Day 15 (शुक्रवार): 2.30 करोड़ रुपये
  • Day 16 (शनिवार): 3.20 करोड़ रुपये
  • Day 17 (रविवार): 3.90 करोड़ रुपये

तीसरा वीकेंड: 9.40 करोड़ रुपये

  • Day 18 (सोमवार): 1.60 करोड़ रुपये
  • Day 19 (मंगलवार): 2.10 करोड़

शुक्रवार से काजोल की मां बढ़ाएगी मुश्किलें

हाउसफुल 5 के सामने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए यही हफ्ता है, क्योंकि शुक्रवार से इसके सामने चुनौतियां बढ़ जाएंगी। सितारे जमीन पर पहले से ही बढ़त बनाये हुए। शुक्रवार को काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म मां भी मैदान में आ जाएगी, जो दर्शक चुरा सकती है।