मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 21: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी कम हो गई है। तीसरे हफ्ते में फिल्म के सामने आमिर खान की सितारे जमीन पर की चुनौती रही तो चौथे हफ्ते में काजोल स्टारर मां आ गई है।
इन दोनों फिल्मों से हाउसफुल 5 पर असर पड़ेगा। स्क्रींस और शोज कम होने के कारण फिल्म का आगे का सफर थोड़ा और मुश्किल हो जाएगा।
21 दिनों में 193 करोड़ का कलेक्शन
गुरुवार को रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने 1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 21) 193.29 करोड़ हो गया है। छावा के बाद हाउसफुल 5 इस साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है।
वहीं, अक्षय कुमार के करियर की यह पांचवीं हाइएस्ट ग्रॉसर है। हाउसफुल 5 आज (शनिवार), हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। 194.60 करोड़ के साथ अभी हाउसफुल 4 फ्रेंचाइजी की हाइएस्ट ग्रॉसर है।
Housefull 5 की हर दिन यूं रही रफ्तार
हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अक्षय के करियर की सबसे बड़ी रिलीज फिल्मों में शामिल थी। फिल्म ने पहले दिन 24.35 करोड़ की ओपनिंग लेकर उम्मीदें बढ़ा दी थीं। ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ बटोरकर चार दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।
पहला हफ्ता:
- Day 1 (शुक्रवार): 24.35 करोड़ रुपये
- Day 2 (शनिवार): 32.38 करोड़ रुपये
- Day 3 (रविवार): 35.10 करोड़ रुपये
ओपनिंग वीकेंड: 91.83 करोड़ रुपये
- Day 4 (सोमवार): 13.15 करोड़ रुपये
- Day 5 (मंगलवार): 11.70 करोड़ रुपये
- Day 6 (बुधवार): 9.40 करोड़ रुपये
- Day 7 (गुरुवार): 7.50 करोड़ रुपये
फर्स्ट वीक: 133.58 करोड़ रुपये
दूसरा हफ्ता:
- Day 8 (शुक्रवार): 6.60 करोड़ रुपये
- Day 9 (शनिवार): 10.21 करोड़ रुपये
- Day 10 (रविवार): 12.30 करोड़ रुपये
दूसरा वीकेंड: 29.11 करोड़
- Day 11 (सोमवार): 3.80 करोड़ रुपये
- Day 12 (मंगलवार): 4.40 करोड़ रुपये
- Day 13 (बुधवार): 3.20 करोड़ रुपये
- Day 14 (गुरुवार): 3 करोड़ रुपये
सेकंड वीक: 177.09 करोड़ रुपये
तीसरा हफ्ता:
- Day 15 (शुक्रवार): 2.30 करोड़ रुपये
- Day 16 (शनिवार): 3.20 करोड़ रुपये
- Day 17 (रविवार): 3.90 करोड़ रुपये
तीसरा वीकेंड: 9.40 करोड़ रुपये
- Day 18 (सोमवार): 1.60 करोड़ रुपये
- Day 19 (मंगलवार): 2.10 करोड़
- Day 20 (बुधवार): 1.60 करोड़
- Day 21 (गुरुवार): 1.60 करोड़
थर्ड वीक: 193.39 करोड़