Housefull 5 Box Office Day 3: तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हाउसफुल 5’, साल का दूसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड

Housefull 5 box office collection day 3. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 3: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है। मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद फिल्म को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है, जिसकी बदौलत कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री एक बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है।

फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। साथ ही, 2025 में ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में हाउसफुल 5 दूसरे स्थान पर आ गई है।

ओपनिंग वीकेंड में मिले 91 करोड़

6 जून को सिनेमाघरों में 5000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने पहले ही दिन अपने इरादे जता दिये थे, जब फिल्म ने 24.35 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। इसके बाद वीकेंड के बाकी दिनों में फिल्म के कलेक्शंस में निरंतर उछाल आया।

शनिवार को कलेक्शंस लगभग 33 फीसदी बढ़ और फिल्म 32.38 करोड़ कलेक्शन करने में कामयाब रही। रविवार को भी यह बढ़त जारी रही और फिल्म ने 35.10 करोड़ का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 3) किया है। इसे मिलाकर हाउसफुल 5 ने ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ बटोर लिये हैं।

यानी फिल्म 100 करोड़ से अब महज 8.17 करोड़ की दूरी पर है, जो आज मिल जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Housefull Franchise Box Office: 15 सालों में पांचवीं फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल रही है Akshay Kumar की फ्रेंचाइजी

Top 5 Opening Weekend Collection In 2025

इस साल के टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में हाउसफुल 5 दूसरे स्थान पर है। इससे आगे बस विक्की कौशल की छावा है, जिसने 121.43 करोड़ की कमाई ओपनिंग वीकेंड में की थी। हाउसफुल 5 ने अजय देवगन की रेड 2, स्काय फोर्स और जाट को इस रेस में पीछे छोड़ा है।

  • छावा- 121.43 करोड़
  • हाउसफुल 5- 91.83 करोड़
  • रेड 2- 73.83 करोड़
  • स्काय फोर्स- 73.20 करोड़
  • जाट- 40.62 करोड़

हाउसफुल फ्रेंचाइजी की बात करें तो हाउसफुल 5 सबसे सफल फिल्म साबित हुई है। हाउसफुल 5 ने ओपनिंग वीकेंड में फ्रेंचाइजी की पहली चारों फिल्मों को भारी अंतर से पीछे छोड़ा है।

पीछे छूटा हाउसफुल का लाइफ टाइम कलेक्शन

महज तीन दिनों में फिल्म ने पहली फिल्म की लाइफ टाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है। 2010 में आई हाउसफुल ने 75.62 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

फिल्मरिलीज डेटओपनिंग वीकेंड
हाउसफुल30 अप्रैल 201029.80 करोड़
हाउसफुल 26 अप्रैल 201242.50 करोड़
हाउसफुल 33 जून 201653.31 करोड़
हाउसफुल 425 अक्टूबर 201946.50 करोड़
हाउसफुल 56 जून 202591.83 करोड़

Akshay की 10 फिल्मों से निकली आगे हाउसफुल 5

पोस्ट पैनडेमिक अक्षय कुमार के करियर पर फ्लॉप का ग्रहण लगा हुआ था। उन्होंने एक के बाद एक कई फ्लॉप फिल्में दीं। मगर, हाउसफुल 5 ने तस्वीर का रुख बदल दिया है। इस फिल्म ने महज तीन दिनों में अक्षय की 10 फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ये फिल्में इस प्रकार हैं:

  • खेल खेल में- 40.36 करोड़
  • सरफिरा- 22.13 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 59.17 करोड़
  • मिशन रानीगंज- 33.74 करोड़
  • सेल्फी- 16.85 करोड़
  • राम सेतु- 71.87 करोड़
  • रक्षा बंधन- 44.39 करोड़
  • सम्राट पृथ्वीराज- 68.05 करोड़
  • बच्चन पांडेय- 49.98 करोड़
  • बेल बॉटम- 30.63 करोड़

हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई थी। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।