Housefull 5 Box Office Day 4: ‘हाउसफुल 5’ के साथ लौटे अक्षय कुमार के अच्छे दिन! ठोकी 13 सालों की सबसे तेज सेंचुरी

Housefull 5 box office collection day 4. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 4: लगातार फ्लॉप की मार सह रहे अक्षय कुमार के अच्छे दिन आखिर हाउसफुल 5 के साथ लौट आये। अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही को अक्षय के करियर पर लगा फ्लॉप का दाग धुल जाएगा।

हाउसफुल 5 ने पहले सोमवार को डबल डिजिट कमाई की है, जिसके साथ चार दिनों में फिल्म 100 करोड़ क्लब में दाखिल हो गई है। अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन लगभग 13.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर फिल्म का चार दिनों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 4) करीब 105 करोड़ हो गया है।

पोस्ट पैनडेमिक यह अक्षय की सबसे तेज फिल्म बन गई है। साल 2025 में रिलीज हुई अन्य फिल्मों से हाउसफुल 5 की तुलना करें तो यह टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। हाउसफुल 5 फिलहाल चौथे स्थान पर है। इस फिल्म ने अक्षय की केसरी चैप्टर 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन (93.28 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

  • छावा- 600.10 करोड़
  • रेड 2- 174.15 करोड़
  • स्काय फोर्स- 131.44 करोड़
  • हाउसफुल 5- 105 करोड़
  • सिकंदर- 103.45 करोड़

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Worldwide Collection: ओवरसीज में भी धूम मचा रही ‘हाउसफुल 5’, अब मेकर्स लेकर आये ये ऑफर

अक्षय की सबसे तेज 100 करोड़ी फिल्म

हाउसफुल अक्षय के करियर की बेहद अहम फ्रेंचाइजी रही है। इन फिल्मों ने अक्षय का हमेशा साथ दिया है। हाउसफुल 5 के साथ अक्षय ने अपने निजी रिकॉर्ड को इम्प्रूव किया है।

100 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली यह उनकी सबसे तेज फिल्म बन गई है। वहीं, 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली अक्षय की 16 वीं फिल्म है। उनकी दो फिल्में 200 करोड़ क्लब में हैं।

नीचे दी गई टेबल में अक्षय की वो सभी फिल्में दी गई हैं, जिन्होंने कम से कम 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि 100 करोड़ क्लब में अक्षय की एंट्री हाउसफुल 2 के साथ हुई थी, जो 2012 में आई थी। फिल्म ने इस पड़ाव को पार करने में 17 दिन लिये थे।

अक्षय ने पिछले 13 सालों में 18 फिल्में ऐसी दी हैं, जिन्होंने कम से कम 100 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है।

फिल्म100 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिनलाइफ टाइम कलेक्शन
1. हाउसफुल 5 (2025)4 दिन105 करोड़
2. मिशन मंगल (2019)5 दिन202.98 करोड़
3. सूर्यवंशी (2021)5 दिन196 करोड़
4. हाउसफुल 4 (2019)5 दिन194.60 करोड़
5. 2.0 (2018)5 दिन189.55 करोड़
6. गुड न्यूज (2019)6 दिन205.14 करोड़
7. केसरी (2019)7 दिन154.41 करोड़
8. टॉयलेट एक प्रेम कथा (2017)8 दिन134.22 करोड़
9. स्काय फोर्स (2025)8 दिन 131.44 करोड़
10. ओएमजी 2 (2023)9 दिन150.17 करोड़
11. रुस्तम (2016) 9 दिन127.49 करोड़
12. एयरलिफ्ट (2016)10 दिन128.10 करोड़
13. राउड़ी राठौड़ (2012)11 दिन133.25 करोड़
14. जॉलीएलएलबी 2 (2017)12 दिन 117 करोड़
15. हाउसफुल 3 (2016)13 दिन109.14 करोड़
16. हॉलीडे (2014)15 दिन112.45 करोड़
17. गोल्ड (2018)15 दिन104.72 करोड़
18. हाउसफुल 2 (2012)17 दिन106 करोड़

ओपनिंग वीकेंड में मिले 91 करोड़

6 जून को सिनेमाघरों में 5000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज हुई हाउसफुल 5 ने पहले ही दिन शानदार शुरुआत की। फिल्म ने 24.35 करोड़ की धांसू ओपनिंग ली थी। इसके बाद वीकेंड के बाकी दिनों में फिल्म के कलेक्शंस में उछाल आया।

रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शंस लगभग 33 फीसदी बढ़ और फिल्म 32.38 करोड़ कलेक्शन करने में कामयाब रही। रविवार को भी यह बढ़त जारी रही और फिल्म ने 35.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसे मिलाकर हाउसफुल 5 ने ओपनिंग वीकेंड में 91.83 करोड़ बटोर लिये हैं।

हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई थी। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।

यह भी पढ़ें: Fake Box Office Collection: क्या आंकड़ों के साथ की जा रही हेरा फेरी? ‘काबिल’ डायरेक्टर ने फिर उठाया सवाल