Housefull 5 Box Office Day 6: टॉप 3 में आने के लिए खुद से लड़ रहे अक्षय कुमार, पढ़िए- 6 दिनों में कहां पहुंची ‘हाउसफुल 5’

Housefull 5 box office collection day 6. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Box Office Day 6: टॉप 3 में आने के लिए खुद से लड़ रहे अक्षय कुमार, पढ़िए- 6 दिनों में कहां पहुंची ‘हाउसफुल 5’ हाउसफुल 5 पहले हफ्ते में सधी हुई रफ्तार से आगे बढ़ रही है। बुधवार को फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में पहुंच गई, मगर कलेक्शंस में गिरावट अधिक नहीं है।

हाउसफुल 5 आज यानी गुरुवार को साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। पहले हफ्ते में कोई बड़ी कॉम्पिटीशन ने होने का फायदा भी फिल्म को मिल रहा है।

6 दिनों में 126 करोड़ की हाउसफुल 5

बुधवार को रिलीज के छठे दिन हाउसफुल 5 ने 9.40 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। इसे मिलाकर फिल्म का छह दिनों का नेट कलेक्शन (Housefull 5 Box Office Day 6) अब 126.08 करोड़ हो चुका है। अगर इस साल अब तक रिलीज हुई फिल्मों की तुलना में देखें तो हाउसफुल 5 चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Box Office Day 5: मंगलवार को डटी रही ‘हाउसफुल 5’, डबल डिजिट कमाई से वारे-न्यारे

इससे आगे छावा (600 करोड़), रेड 2 (174 करोड़) और स्काय फोर्स (131 करोड़) हैं। स्काय फोर्स को पीछे छोड़ने में हाउसफुल 5 को लगभग 6 करोड़ की दरकार है, जो आज मिल जाएगा।

पहला हफ्ता खत्म होने के बाद हाउसफुल 5 साल 2025 की टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म अजय देवगन की रेड 2 को पीछे छोड़ चुकी होगी।

हर दिन कमाये 21 करोड़

हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में 5000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गई थी। अगर, फिल्म की हर दिन कमाई का औसत निकालें तो यह 21 करोड़ आता है।

फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में ही 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था। हाउसफुल 5 अक्षय के करियर की 100 करोड़ तक पहुंचने वाली सबसे तेज फिल्म है।

पले हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस इस प्रकार रहे:

  • शुक्रवार (Day 1): ₹24.35 करोड़
  • शनिवार (Day 2): ₹32.38 करोड़
  • रविवार (Day 3): ₹35.10 करोड़
  • सोमवार (Day 4): ₹13.15 करोड़
  • मंगलवार (Day 5): ₹11.70 करोड़
  • बुधवार (Day6): ₹ 9.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹126.08 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो हाउसफुल 5 ओवरसीज में धमाल मचा रही है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच चुका है। बुधवार तक फिल्म 191.73 करोड़ करोड़ ग्रॉस जमा कर चुकी है। फिल्म ने ओवरसीज में बुधवार को 2.55 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया है।

हाउसफुल 5 दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज की गई है। तरुण मनसुखानी ने निर्देशन किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखे हैं। उन्होंने ही फिल्म का निर्माण किया है। हाउसफुल 5 में कुल 19 सितारों ने अहम किरदार निभाये हैं।