Housefull 5 Worldwide Collection: ओवरसीज में भी धूम मचा रही ‘हाउसफुल 5’, अब मेकर्स लेकर आये ये ऑफर

Housefull 5 worldwide collection Day 3. Photo- Instagram

मुंबई। Housefull 5 Worldwide Collection: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ओवरसीज में भी अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म ने ओवरसीज में 34 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में कर लिया है, जिसे मिलाकर हाउसफुल 5 वर्ल्डवाइड 142.35 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

ओवरसीज में कुछ ऐसा रहा फिल्म को पहला वीकेंड

6 जून को हाउसफुल 5 ओवरसीज में 2000 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज की गई थी। फिल्म के निर्माता नाडियाडवाला ग्रैंडसन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 11.11 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन ओवरसीज में किया, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा 28.73 करोड़ रहा।

रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने ओवरसीज में 13.10 करोड़ ग्रॉस जुटाये, जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 38.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने में सफल रही। रिलीज के तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने ओवरसीज में 9.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 41.41 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया।

रिलीज के तीन दिनों में फिल्म ने ओवरसीज में जहां 34.01 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 108.34 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। गौरतलब है, ग्रॉस कलेक्शन के लिहाज से फिल्म देश में 100 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Box Office Day 3: तीन दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हाउसफुल 5’, साल का दूसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड

हाउसफुल 5 के टिकट पर 50 फीसदी छूट

सोमवार से वर्किंग वीक शुरू हो गया है, लिहाजा फिल्म के कलेक्शंस को रफ्तार देने के लिए निर्माता छूट का ऑफर लेकर आये हैं। फिल्म के टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही है।

अगर, आप फिल्म का एक वर्जन देखने चुके हैं तो दूसरा देखने के लिए सिर्फ आधी रकम खर्च करनी होगी।

यह भी पढ़ें: Fake Box Office Collection: क्या आंकड़ों के साथ की जा रही हेरा फेरी? ‘काबिल’ डायरेक्टर ने फिर उठाया सवाल

तरुण मनसुखानी निर्देशित हाउसफुल 5 का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। उन्होंने ही स्क्रिप्ट लिखी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, डीनो मोरिया, चंकी पांडेय, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, निकितिन धीर, आकाशदीप साबिर, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिज, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। अर्चना पूरन सिंह और बॉबी देओल ने फिल्म में कैमियो किये हैं।