Kantana Chapter 1 Box Office Day 8: ओपनिंग वीक में ही ‘कांतारा’ से आगे निकल गई ‘कांतारा 2’, हिंदी और कन्नड़ में 100 करोड़ के पार

Kantara 2 Box Office collection Day 8. Photo- X

मुंबई। Kantana Chapter 1 Box Office Day 8: 2 अक्टूबर को गुरुवार के दिन पैन इंडिया रिलीज हुई कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने गुरुवार (9 अक्टूबर) को रिलीज के आठ दिन पूरे कर लिये।

इस एक्सटेंडेड ओपनिंग वीक में फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तीन सौ करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया। वहीं, हिंदी वर्जन ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली।

ओपनिंग वीक में 336 करोड़ से ज्यादा कमाई

ओपनिंग वीक में कांतारा 2 ने 336.50 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया, जिसमें से हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा योगदान देते हुए 108.75 करोड़ जमा किये, जबकि कन्नड़ वर्जन ने 106.60 करोड़ का योगदान दिया।

कांतारा 2 ने हिंदी और कन्नड़ के अलावा तेलुगु में भी 63.40 करोड़ का अच्छा कारोबार किया। हालांकि, तमिल और मलयालम वर्जन में फिल्म के कलेक्शंस कुछ कम रहे। तमिल वर्जन ने आठ दिनों में जहां 31.25 करोड़ जमा किये, वहीं मलयालम वर्जन ने 26.50 करोड़ जोड़े।

ओपनिंग वीक में सभी भाषाओं के कलेक्शंस दिनवार नीचे टेबल में देखे जा सकते हैं:

Dayहिंदी (करोड़)कन्नड़ (करोड़)तमिल (करोड़)तेलुगु (करोड़)मलयालम (करोड़)
Day 1 (गुरुवार)18.5019.605.50135.25
Day 2 (शुक्रवार)12.5013.504.2511.503.65
Day 3 (शनिवार)19.5014.505.5011.254.25
Day 4 (रविवार)2316.756.7511.255
Day 5 (सोमवार)8.75122.755.402.60
Day 6 (मंगलवार)11.2513.502.504.752.25
Day 7 (बुधवार)8.259.252.253.502
Day 8 (गुरुवार)77.501.752.501.50
8 Days Collection108.75106.6031.2563.4026.50

ओपनिंग वीक में कांतारा चैप्टर 1, सभी भाषाओं में 509.25 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।

कांतारा माइथोलॉजिकल थ्रिलर फ्रेंचाइजी है, जिसकी कहानी कर्नाटक की एक लोक कथा से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। उन्होंने ही मुख्य भूमिका भी निभाई है। होम्बले फिल्म्स ने फिल्मों का निर्माण किया है।

यह भी पढ़ें: South Movies in October: साउथ से आ रहीं ये फिल्में बन सकती हैं बॉलीवुड के लिए चुनौती, पढ़ें अक्टूबर की पूरी लिस्ट

कांतारा के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

कांतारा 2 ने कांतारा के लाइफ टाइम कलेक्शन को 8 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है। 2022 में रिलीज हुई कांतारा ने 309.64 करोड़ का नेट कलेक्शन सभी भाषाओं में किया था। कांतारा के कन्नड़ वर्जन ने 162.09 करोड़ और हिंदी वर्जन ने 84.77 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। बता दें, कांतारा, कन्नड़ रिलीज के दो हफ्ते बाद हिंदी में उतारी गई थी।

कांतारा 2 की सभी भाषाओं में रफ्तार कांतारा से बेहतर है। हिंदी भाषा में 100 करोड़ के पड़ाव को पार करने वाली यह 2025 की पहली साउथ फिल्म है। इस साल रिलीज हुईं कमल हासन और रजनीकांत की फिल्में भी हिंदी में यह कमाल नहीं कर पाईं।