मुंबई। Kantara Chapter 1 Box Office Day 12: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने साबित कर दिया कि अगर कंटेंट दिलचस्प हो तो भाषा कभी बाधा नहीं बनती। कहानी भले ही कर्नाटक की लोक कथा से प्रेरित है, मगर यह पूरे देश के दर्शकों को अपील कर रही है।
यही वजह है कि फिल्म का हिंदी वर्जन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। कन्नड़ सिनेमा से आई कांतारा चैप्टर 1 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का पड़ाव पार करके टॉप 10 साउथ मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। वहीं, हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ सिनेमा की दूसरी फिल्म बन गई है।
सभी भाषाओं में 450 करोड़ कलेक्शन
कांतारा चैप्टर 2 के हिंदी वर्जन ने 13 अक्टूबर यानी दूसरे सोमवार को 4.45 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका 12 दिनों का नेट कलेक्शन 150.67 करोड़ हो गया। अगर, सभी भाषाओं के कारोबार को जोड़ लें तो 12 दिनों में फिल्म 453.07 करोड़ नेट जमा कर चुकी है।
यहां उल्लेनीय पहलू यह है कि फिल्म हिंदी भाषा में कन्नड़ से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कन्नड़ वर्जन ने 12 दिनों में 142.70 करोड़ नेट कलेक्शन किया है। तेलुगु वर्जन ने 77.90 करोड़ जोड़े हैं। वहीं, तमिल और मलयालम वर्जनों ने क्रमश: 46 करोड़ का 35.80 करोड़ का योगदान दिया है।
यह भी पढ़ें: South Movies in October: साउथ से आ रहीं ये फिल्में बन सकती हैं बॉलीवुड के लिए चुनौती, पढ़ें अक्टूबर की पूरी लिस्ट
केजीएफ 2 के बाद हिंदी में सबसे सफल कन्नड़ फिल्म
150 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद कांतारा 2 हिंदी में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली दूसरी कन्नड़ फिल्म बन गई है। इससे आगे 2022 में आई यश की केजीएफ 2 है, जिसने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 434.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।
कांतारा चैप्टर 1 की रफ्तार देखकर लगता है कि फिल्म अभी लम्बा सफर तय करेगी। हालांकि, हिंदी में केजीएफ 2 की बराबरी करना असम्भव लगता है।
हिंदी में सबसे ज्यादा कमाने वाली TOP 10 साउथ मूवीज
अब अगर दक्षिण भारत से आई उन सभी फिल्मों की बात करें, जो हिंदी में भी समानांतर रिलीज की गईं तो टॉप 10 की लिस्ट में कांतारा चैप्टर 1 अभी आठवें स्थान पर है। हालांकि, आने वाले दिनों में इसकी पोजिशन में सुधार निश्चित है।
इस लिस्ट की टॉपर फिलहाल अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 है, जिसने 830 करोड़ का कारोबार हिंदी बॉक्स ऑफिस पर किया था। हिंदी में टॉप 10 साउथ मूवीज की लिस्ट में 7 तेलुगु, 2 कन्नड़ और एक तमिल फिल्म शामिल है।
- पुष्पा 2- 830.10 करोड़ (तेलुगु)
- बाहुबली 2- 510.99 करोड़ (तेलुगु)
- केजीएफ 2- 434.70 करोड़ (कन्नड़)
- कल्कि 2898 एडी- 294.25 करोड़ (तेलुगु)
- आरआरआर 274.31 करोड़ (तेलुगु)
- 2.0- 189.55 करोड़ (तमिल)
- सालार पार्ट-1 153.84 करोड़ (तेलुगु)
- कांतारा चैप्टर 1- 150.67 करोड़ (कन्नड़)*
- साहो- 142.95 करोड़ (तेलुगु)
- आदिपुरुष- 135.04 करोड़ (तेलुगु)
कांतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने हिंदी में 18.50 करोड़ की ओपनिंग ली थी और आठ दिनों के ओपनिंग वीक में 110.10 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। सभी भाषाओं में कांतारा चैप्टर 1 के प्रतिदिन कलेक्शंस नीचे टेबल में दिये गये हैं।
Day | हिंदी (करोड़) | कन्नड़ (करोड़) | तमिल (करोड़) | तेलुगु (करोड़) | मलयालम (करोड़) |
Day 1 (गुरुवार) | 18.50 | 19.60 | 5.50 | 13 | 5.25 |
Day 2 (शुक्रवार) | 13.50 | 13.50 | 4.25 | 11.50 | 3.65 |
Day 3 (शनिवार) | 20 | 14.50 | 5.50 | 11.25 | 4.25 |
Day 4 (रविवार) | 23 | 16.75 | 6.75 | 11.25 | 5 |
Day 5 (सोमवार) | 8.70 | 12 | 2.75 | 5.40 | 2.60 |
Day 6 (मंगलवार) | 11.20 | 13.50 | 2.50 | 4.75 | 2.25 |
Day 7 (बुधवार) | 8.25 | 9.25 | 2.25 | 3.50 | 2 |
Day 8 (गुरुवार) | 7.10 | 7.85 | 2 | 2.65 | 1.65 |
Day 9 (शुक्रवार) | 7.10 | 7.50 | 2.50 | 3.25 | 1.75 |
Day 10 (शनिवार) | 14.37 | 11.50 | 5.10 | 5.15 | 3 |
Day 11 (रविवार) | 14.65 | 12 | 5.40 | 4.85 | 3.25 |
Day 12 (सोमवार) | 4.45 | 4.75 | 1.50 | 1.35 | 1.15 |
12 Days Collection | 150.67 | 142.70 | 46 | 77.90 | 35.80 |
होम्बले फिल्म्स निर्मित कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। उन्होंने ही फिल्म में लीड रोल भी निभाया। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया अहम किरदारों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा 2 वर्ल्डवाइड 600 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।