Kantara Chapter 1 Box Office Day 13: हिंदी में ‘टॉप 10 साउथ मूवीज’ लिस्ट में सातवें स्थान पर ‘कांतारा चैप्टर-1’, प्रभास की फिल्म को छोड़ा पीछे

Kantara Chapter 1 box office collection day 13. Photo- X

मुंबई। Kantara Chapter 1 Box Office Day 13: कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। खास बात यह है कि फिल्म का हिंदी भाषा में प्रदर्शन कन्नड़ से भी बेहतर है। मंगलवार की कमाई के बाद फिल्म का हिंदी वर्जन साउथ की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 7वें पायदान पर आ गया है।

कांतारा 2 ने प्रभास की तेलुगु फिल्म सालार पार्ट-1 को पीछे छोड़ दिया है, जो अब आठवें पायदान पर खिसक गई है।

मंगलवार को कांतारा चैप्टर-1 हिंदी ने 6.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके बाद हिंदी में इसका 13 दिनों का नेट कलेक्शन अब 157.17 करोड़ हो गया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई कांतारा चैप्टर 1 का यह दूसरा हफ्ता चल रहा है।

कांतारा 2, कन्नड़ के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज की गई थी। हिंदी के बाद सबसे ज्यादा कलेक्शन (146.60 करोड़) कन्नड़ भाषा का है। तेलुगु भाषा में फिल्म ने 79.30 करोड़ जमा किये हैं। वहीं, तमिल में 13 दिनों का कलेक्शन 47.40 करोड़ है। मलयालम में फिल्म ने 36.75 करोड़ जमा किये हैं।

Dayहिंदी (करोड़)कन्नड़ (करोड़)तमिल (करोड़)तेलुगु (करोड़)मलयालम (करोड़)
Day 1 (गुरुवार)18.5019.605.50135.25
Day 2 (शुक्रवार)13.5013.504.2511.503.65
Day 3 (शनिवार)2014.505.5011.254.25
Day 4 (रविवार)2316.756.7511.255
Day 5 (सोमवार)8.70122.755.402.60
Day 6 (मंगलवार)11.2013.502.504.752.25
Day 7 (बुधवार)8.259.252.253.502
Day 8 (गुरुवार)7.107.8522.651.65
Day 9 (शुक्रवार)7.107.502.503.251.75
Day 10 (शनिवार)14.3711.505.105.153
Day 11 (रविवार)14.65125.404.853.25
Day 12 (सोमवार)4.454.751.501.501.10
Day 13 (मंगलवार)6.503.901.401.400.95
12 Days Collection157.17146.6047.4079.3036.75

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाने वाली 7th साउथ मूवीज

बाहुबली- द बिगिनिंग की अभूतपूर्व सफलता के बाद साउथ की फिल्मों को समानांतर हिंदी भाषा में भी रिलीज करने के चलन में तेजी आई है और हिंदी दर्शकों ने इन फिल्मों का पूरा सम्मान भी किया है। बाहुबली के बाद कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, आरआरआर, पुष्पा पार्ट 1 और 2, बाहुबली 2, कांतारा, कल्कि 2898 एडी और सालार पार्ट जैसी फिल्मों ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

कई फिल्मों ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया है। ऐसी टॉप 10 साउथ फिल्मों की लिस्ट में अब कांतारा 2 भी आ गई है।

  1. पुष्पा 2- 830.10 करोड़ (तेलुगु)
  2. बाहुबली 2- 510.99 करोड़ (तेलुगु)
  3. केजीएफ 2- 434.70 करोड़ (कन्नड़)
  4. कल्कि 2898 एडी- 294.25 करोड़ (तेलुगु)
  5. आरआरआर 274.31 करोड़ (तेलुगु)
  6. 2.0- 189.55 करोड़ (तमिल)
  7. कांतारा चैप्टर 1- 157.17 करोड़ (कन्नड़)*
  8. सालार पार्ट-1 153.84 करोड़ (तेलुगु)
  9. साहो- 142.95 करोड़ (तेलुगु)
  10. आदिपुरुष- 135.04 करोड़ (तेलुगु)

होम्बले फिल्म्स निर्मित कांतारा चैप्टर 1 का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया है। उन्होंने ही फिल्म में लीड रोल भी निभाया। उनके अलावा रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया अहम किरदारों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांतारा 2 वर्ल्डवाइड 600 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।