मुंबई। Kantara Chapter 1 Box Office Day 18: कन्नड़ सिनेमा की फिल्म कांतारा चैप्टर-1 ने रिलीज के तीसरे वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 500 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया, जो एक माइल स्टोन है।
कांतारा 2 हिंदी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ की ओर बढ़ रही है। हालांकि, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के रास्ते में थामा खड़ी होगी, जो कांतारा चैप्टर 1 के विजय रथ की गति थाम सकती है।
हिंदी में 200 करोड़ के सफर पर ‘कांतारा 2’
शुक्रवार (17 अक्टूबर) को फिल्म तीसरे हफ्ते में दाखिल हुई। दिवाली वीकेंड होने के बावजूद फिल्म के कलेक्शंस में उछाल देखा गया। धनतेरस और दिवाली शाम से रात तक मनाये जाते हैं, इसलिए सिनेमाघरों में इवनिंग और नाइट शोज के कलेक्शंस गिरते हैं। हालांकि, कांतारा 2 के कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने तीसरे शुक्रवार को 3.65 करोड़, शनिवार (धनतेरस) को 4.75 करोड़ और रविवार (छोटी दिवाली) को 6.35 करोड़ नेट कलेक्शन किया। इसके साथ कांतारा चैप्टर 1 हिंदी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों का नेट कलेक्शन 173.22 करोड़ हो गया है।
कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 18 दिनों में 166.55 करोड़, तमिल में 53.35 करोड़, तेलुगु में 84.75 करोड़ और मलयालम में 40.78 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है। सभी भाषाओं की कमाई मिलाकर कांटारा चैप्टर 1 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 18 दिनों में लगभग 518.65 करोड़ नेट जमा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter-1 BTS: कैसे बनी कांतारा चैप्टर-1? ऋषभ शेट्टी ने दिखाई झलक, मेहनत को करेंगे सलाम
| Day | हिंदी (करोड़) | कन्नड़ (करोड़) | तमिल (करोड़) | तेलुगु (करोड़) | मलयालम (करोड़) |
| Day 1 (गुरुवार) | 18.50 | 19.60 | 5.50 | 13 | 5.25 |
| Day 2 (शुक्रवार) | 13.50 | 13.50 | 4.25 | 11.50 | 3.65 |
| Day 3 (शनिवार) | 20 | 14.50 | 5.50 | 11.25 | 4.25 |
| Day 4 (रविवार) | 23 | 16.75 | 6.75 | 11.25 | 5 |
| Day 5 (सोमवार) | 8.70 | 12 | 2.75 | 5.40 | 2.60 |
| Day 6 (मंगलवार) | 11.20 | 13.50 | 2.50 | 4.75 | 2.25 |
| Day 7 (बुधवार) | 8.25 | 9.25 | 2.25 | 3.50 | 2 |
| Day 8 (गुरुवार) | 7.10 | 7.85 | 2 | 2.65 | 1.65 |
| Day 9 (शुक्रवार) | 7.10 | 7.50 | 2.50 | 3.25 | 1.75 |
| Day 10 (शनिवार) | 14.37 | 11.50 | 5.10 | 5.15 | 3 |
| Day 11 (रविवार) | 14.65 | 12 | 5.40 | 4.85 | 3.25 |
| Day 12 (सोमवार) | 4.45 | 4.75 | 1.50 | 1.50 | 1.10 |
| Day 13 (मंगलवार) | 6.50 | 3.90 | 1.40 | 1.40 | 0.95 |
| Day 14 (बुधवार) | 4 | 3.35 | 1.25 | 1.10 | 0.80 |
| Day 15 (गुरुवार) | 3.50 | 2.70 | 1.15 | 0.90 | 0.60 |
| Day 16 (शुक्रवार) | 3.65 | 2.85 | 0.70 | 0.65 | 0.65 |
| Day 17 (शनिवार) | 4.75 | 4.80 | 1.20 | 1.15 | 1.00 |
| Day 18 (रविवार) | 6.35 | 6.25 | 1.65 | 1.50 | 1.75 |
| 18 Days Collection | 173.22 | 166.55 | 53.35 | 84.75 | 40.78 |
‘थामा’ से थमेगी रफ्तार?
कांतारा चैप्टर 1, अब 600 करोड़ की मंजिल की ओर बढ़ रही है। हालांकि, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर आगे का रास्ता आसान नहीं दिखता। आज (सोमवार) दिवाली का त्योहार होने के कारण हिंदी बेल्ट में कांतारा चैप्टर 1 के कलेक्शंस में उल्लेखनीय गिरावट आएगी। फिर कल मंगलवार से इसके सामने हिंदी फिल्म थामा की विकट चुनौती खड़ी होगी, जो इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है।
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अगली कड़ी थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है, जिन्होंने मुंज्या जैसी सफल फिल्म दी है। वैम्पायर यानी बेताल की लोक कथा से प्रेरित फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
थामा हिंदी के साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज की जा रही है। हालांकि, कांतारा चैप्टर 1 के लिए यह फिल्म हिंदी बेल्ट में ही चुनौती साबित होगी।

