Kantara Chapter 1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा 2’ का तूफान, 3 दिनों में 160 करोड़ के पार ऋषभ शेट्टी की फिल्म

Kantara Chapter 1 box office collection day 3. Photo- X

मुंबई। Kantara Chapter 1 Box Office: जैसा अनुमान लगाया गया था, कांतारा चैप्टर 1 (कांतारा 2) बॉक्स ऑफिस पर वैसा ही प्रदर्शन कर रही है। कन्नड़ सिनेमा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया है और तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ के पड़ाव को पार कर लिया।

शनिवार के कलेक्शंस के बाद फिल्म इस पड़ाव को पार कर लेगी। कांतारा 2 एक माइथोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें ऋषभ शेट्टी ने निर्देशन के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई है। यह कर्नाटक के ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोककथा से प्रेरित फिल्म है।

तीन दिनों में देश में 150 करोड़

गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर (गुरुवार) को रिलीज हुई फिल्म ने 61.85 करोड़ की कमाई सभी भाषाओं में पहले दिन की थी। दूसरे दिन शुक्रवार को वर्किंग डे होने के कारण फिल्म की कमाई में गिरावट आई और सभी भाषाओं में 46 करोड़ कमा कर सकी।

शनिवार को फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ी और 55.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर कांतारा 2 का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 163.10 करोड़ हो गया। दिलचस्प बात यह है कि शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन ने कन्नड़ वर्जन से ज्यादा कमाई की है।

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 Box Office: कन्नड़ से कम नहीं हिंदी में क्रेज, गांधी जयंती पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म को मिली धांसू ओपनिंग

कन्नड़ के बाद हिंदी भाषा में जोरदार कमाई

दो दिनों में फिल्म की भाषावार फिल्म की कमाई देखें तो हिंदी वर्जन ने तीन दिनों में 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जबकि कन्नड़ में फिल्म ने 47.60 करोड़ जुटाये हैं। वहीं, तेलुगु में भी कांतारा 2 अच्छी चल रही है और 36.50 करोड़ तीन दिनों में कमा चुकी है।

Dayहिंदी (करोड़)कन्नड़ (करोड़)तमिल (करोड़)तेलुगु (करोड़)मलयालम (करोड़)
Day 1 (गुरुवार)18.50 19.605.50 13 5.25
Day 2 (शुक्रवार)12.5013.504.5011.753.75
Day 3 (शनिवार)1914.505.7511.754.25
3 Days Collection5047.6015.7536.5013.25

माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म कांतारा 2022 में आई थी। हिंदी में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। इस फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। कांतारा 2 में गुलशन देवैया ने भी एक अहम भूमिका निभाई है। यह कांतारा का प्रीक्वल है और दैव की उत्पत्ति पर रोशनी डालती है।